{"_id":"62124ec5a8a9b97a6e1aa0a3","slug":"uttarakhand-ex-servicemen-organization-made-memorable-kargil-martyrs-daughter-wedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand : कारगिल शहीद की बेटी की शादी को बनाया यादगार, विदाई पर लगे भारत मां के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand : कारगिल शहीद की बेटी की शादी को बनाया यादगार, विदाई पर लगे भारत मां के जयकारे
Sun, 20 Feb 2022 08:16 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 20 Feb 2022 08:16 PM IST
सार
कारगिल युद्ध के दौरान देश की रक्षा के लिए शहीद गिरीश सिंह सामंत की बेटी मेनका का रविवार को विवाह हुआ। जहां पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष सहित अन्य सदस्य आशीर्वाद देने पहुंचे।
विज्ञापन
शहीद की बेटी की शादी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कारगिल शहीद गिरीश सिंह सामंत की बेटी मेनका के विवाह को पूर्व सैनिक संगठन ने यादगार बना दिया। संगठन से जुड़े पूर्व सैनिकों ने भारत माता की जय के नारों के बीच आशीर्वाद देकर बेटी को विदा किया। इस दौरान शहीद को याद कर शादी में उपस्थित लोग भावुक हो गए।
विज्ञापन
कारगिल युद्ध के दौरान देश की रक्षा के लिए शहीद गिरीश सिंह सामंत की बेटी मेनका का विवाह रविवार को देहरादून के सिंघनीवाला निवासी भुवनेश्वरी और दर्शन सिंह धपोला के पुत्र रोहित धपोला के साथ हुआ। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष मेजर ललित सिंह, उपाध्यक्ष मयूख भट्ट सहित अन्य सदस्यों ने दुल्हन को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...वीकेंड: यात्री पहुंचे हरिद्वार, 'प्रवासी' उड़ान भरने को तैयार, मन मोह लेंगी गंगा घाटों की ये तस्वीरें...
विज्ञापन
विदाई के समय भारत माता की जय के नारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। इससे दुल्हन बनीं मेनका और उनकी मां शांति सामंत शहीद को याद कर भावुक हो गईं। समारोह में मौजूद सभी लोगों की आंखें भी नम हो गईं। सोरघाटी में यह पहला मौका था जब किसी शहीद की बिटिया को भारत माता की जय के बीच विदा किया हो।