{"_id":"5b40e08b4f1c1b0c278b50c8","slug":"uttarakhand-ex-cm-supports-babulal-marandi-on-bjp-horse-trading","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरीश रावत ने किया बाबूलाल मरांडी का समर्थन, कहा 'भाजपा से ज्यादा भ्रष्ट और कोई पार्टी नहीं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरीश रावत ने किया बाबूलाल मरांडी का समर्थन, कहा 'भाजपा से ज्यादा भ्रष्ट और कोई पार्टी नहीं'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 07 Jul 2018 09:17 PM IST
विज्ञापन
harish rawat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा को सबसे भ्रष्ट पार्टी बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायकों की खरीद-फरोख्त करने में एक्सपर्ट है।
विज्ञापन
हरीश रावत ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की उस बात का समर्थन किया है। जिसमें उन्होंने भाजपा द्वारा झारखंड में विधायक खरीदे जाने की बात कही है। रावत ने कहा कि भाजपा केवल दिखावा करती है और जोड़-तोड़ की राजनीति करती है।
विज्ञापन
बता दें कि झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को एक चिट्ठी सौंपी है। झारखंड विकास मोर्चा का कहना है कि यह चिट्ठी भाजपा के तत्कालीन झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को लिखी है। चिट्ठी तत्कालीन झारखंड प्रदेश के प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजी गयी है।
विज्ञापन
इस चिट्ठी में लिखा है कि झारखंड विकास मोर्चा के सभी छह विधायक, जो झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए, उन्होंने पैसे लेकर बीजेपी का दामन थामा है। इस चिट्ठी में यह भी लिखा है कि किस विधायक को किस नेता ने किसके संरक्षण में कितने पैसे दिये गए।