{"_id":"5895c9ed4f1c1b2f3de85401","slug":"uttarakhand-every-village-will-get-electricity-vk-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर गांव को मिलेगी बिजली और दूरसंचार सुविधा: वीके सिंह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर गांव को मिलेगी बिजली और दूरसंचार सुविधा: वीके सिंह
ब्यूरो / अमर उजाला, थराली
Updated Sat, 04 Feb 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
VK Singh
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने उत्तराखंड के थराली स्थित रामलीला मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यदि प्रदेश में भाजपा सरकार आती है तो 2018 तक उत्तराखंड के सभी गांवों में बिजली और दूरसंचार सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
जनरल वीके सिंह ने सरकार द्वारा वन रेंक वन पेंशन लागू किए जाने को सरकार का अहम फैसला बताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीर सैनिकों की भूमि है और पिंडर घाटी से सबसे अधिक सैनिक हैं। भाजपा प्रत्याशी एमल शाह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को कंगाल बना दिया है।
विज्ञापन
अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में पहाड़ी क्षेत्रों से पलायन बढ़ रहा है। जनसभा को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह रावत, थराली के प्रमुख राकेश जोशी, कर्नल सीएम नौटियाल, रिपुदमन सिंह रावत, दिनेश जोशी, बलवीर घुनियाल, नरेन्द्र भारती, भास्कर पांडे, भावना रावत, मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह, उषा कनवासी, गिरीश मिश्रा, भास्कर पांडे, दलीप नेगी, हरेन्द्र सिंह नेगी, उमेश पुरोहित, संजू बुटोला, संदीप रावत, मीना फर्स्वाण, कुन्दन सिंह, सुलेमान अहमद, गिरीश मिश्रा, नन्दी कुनियाल, मेहरवान सिंह, सहित कई लोगों ने संबोधित किया।
विज्ञापन