फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Electricity thieves caught tampering with smart meters at Gurukul Narsan, flee in panic

Uttarakhand: मीटर था 'स्मार्ट', छेड़छाड़ करते ही कंट्रोल रूम पहुंच गया अलर्ट, घबराकर भागे बिजली चोर

Fri, 03 Oct 2025 11:53 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 Oct 2025 11:53 PM IST
सार

तीन दिन पहले गुरुकुल नारसन स्थित 33 केवी सब स्टेशन में रात करीब एक बजे चार लोग भीतर घुसे। उन्होंने वासू स्टील फैक्टरी के मीटर में छेड़छाड़ शुरू की। लेकिन यह स्मार्ट मीटर था।

विज्ञापन
Uttarakhand Electricity thieves caught tampering with smart meters at Gurukul Narsan, flee in panic
स्मार्ट मीटर - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

रुड़की के गुरुकुल नारसन में मीटर में छेड़छाड़ इसलिए पकड़ में आई क्योंकि बिजलीघर में लगा वह स्मार्ट मीटर था। यूपीसीएल प्रबंधन के मुताबिक, जैसे ही चोरों ने इस मीटर की सील हटाने की कोशिश की तो तुरंत मीटर की स्क्रीन पर अलर्ट के साथ ही कंट्रोल रूम तक उसकी रिपोर्ट पहुंच गई। इससे घबराकर भागे चोरों को पुलिस ने पकड़ लिया।

विज्ञापन


दरअसल, तीन दिन पहले गुरुकुल नारसन स्थित 33 केवी सब स्टेशन में रात करीब एक बजे चार लोग भीतर घुसे। उन्होंने वासू स्टील फैक्टरी के मीटर में छेड़छाड़ शुरू की। यह स्मार्ट मीटर था। यूपीसीएल के निदेशक परिचालन एमआर आर्य ने बताया कि जैसे ही उन्होंने मीटर की सील हटाने का प्रयत्न किया तो मीटर की स्क्रीन पर उसका अलर्ट आ गया। साथ ही उनके कंट्रोल रूम में भी इसका मैसेज आ गया। मीटर की स्क्रीन को देखकर अचानक चोर घबरा गए। वे भागने लगे तो संदिग्ध गतिविधि देखकर पुलिस ने रोक लिया। पूछताछ में उन्होंने बिजली मीटर में चोरी के लिए छेड़छाड़ की बात स्वीकारी, जिसके बाद मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन


निदेशक आर्य ने बताया कि स्मार्ट मीटर अत्याधुनिक तकनीकी से लैस है। जैसे ही इसका कोई ढक्कन भी खोलने का प्रयास करेगा तो न केवल मीटर पर अलर्ट दिखेगा बल्कि यूपीसीएल के कंट्रोल रूम तक इसका पूरा रिकॉर्ड आ जाता है। किसी मीटर में कोई कितनी छेड़छाड़ कर रहा है, उसका रिकॉर्ड 10 साल तक निगम के पास सुरक्षित रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: मीटर में छेड़छाड़ को लेकर यूपीसीएल के जेई और एक्सईएन निलंबित, जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित

Trending Videos

केवल बिजलीघर के मीटर पर विफल प्रयास
निदेशक परिचालन एमआर आर्य ने बताया कि चोरों ने केवल बिजलीघर के मीटर में छेड़छाड़ का प्रयास किया था, फैक्टरी का मीटर ठीक था। फिर भी एहतियात के तौर पर उन्होंने दोनों मीटर को सील करके जांच के लिए भेजा है। उन्होंने कहा कि चूंकि मीटर में कुछ बदलाव नहीं किए जा सके, इसलिए बिजली चोरी तो नहीं हुई फिर भी मामले की विस्तार से जांच हो रही है।

स्मार्ट मीटर से बदल रही सूरत
रुड़की क्षेत्र में सभी एचटी उपभोक्ताओं व आम उपभोक्ताओं के मीटर बदलकर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। यूपीसीएल प्रबंधन के मुताबिक, स्मार्ट मीटर लगने के कारण तेजी से लाइन लॉस कम हो रहा है। रुड़की क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों के भीतर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन(टी एंड डी) हानि करीब 11 प्रतिशत कम हो गई है। जैसे-जैसे सभी जगहों पर स्मार्ट मीटर लगेंगे, यह लॉस और कम होता चला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed