फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election B.Tech pass 22 year old Sakshi became Pradhan of Kui village of Pabau block Pauri

Uttarakhand Panchayat Election: पौड़ी के कुई गांव की नई मुखिया...बीटेक पास 22 साल की साक्षी संभालेंगी कमान

Thu, 31 Jul 2025 03:03 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी गढ़वाल Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 31 Jul 2025 03:03 PM IST
सार

बीटेक पास 22 साल की साक्षी अब पौड़ी जिले के पाबौ ब्लॉक के कुई गांव की कमान संभालेंगी। साक्षी युवाओं के लिए मिसाल बनीं है।

विज्ञापन
Uttarakhand Election B.Tech pass 22 year old Sakshi became Pradhan of Kui village of Pabau block Pauri
22 साल की साक्षी बनी प्रधान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पौड़ी जिले की पाबौ ब्लॉक के कुई गांव को सबसे युवा प्रधान मिली है। 22 वर्षीय साक्षी ने पंचायत चुनाव में जीत दर्ज कर गांव की सबसे युवा प्रधान बनने का गौरव हासिल किया है। देहरादून से बीटेक की पढ़ाई पूरी कर गांव लौटी इस बेटी ने अपने क्षेत्र का विकास करने की ठानी है।

विज्ञापन


साक्षी ने देहरादून से बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद गांव लौटकर क्षेत्र के विकास में योगदान देने का निश्चय किया। इसी सोच के साथ साक्षी ने ग्राम प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ा और जनता का विश्वास जीतकर प्रधान चुनी गईं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Panchayat Chunav: अल्मोड़ा में रोचक मुकाबला..21 साल की निकिता बनीं बीडीसी मेंबर, दर्ज की बड़ी जीत

विज्ञापन
विज्ञापन

साक्षी का कहना है कि वह अपने तकनीकी ज्ञान और शहरी अनुभव का उपयोग गांव के समग्र विकास में करेंगी। उनका सपना है कि गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए आयाम विकसित किए जाएं। गांववासियों को साक्षी से नई ऊर्जा और बदलाव की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed