Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Grief over the passing of UKD leader

Dehradun News: उक्रांद नेता के निधन से शोक

Mon, 09 Nov 2026 07:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Mon, 09 Nov 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
Grief over the passing of UKD leader
विकासनगर। उत्तराखंड क्रांति दल के नेता पूरण चंद्र चंदोला का निधन होने से पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। सोमवार को शांति धाम में उनका दाह संस्कार किया गया। इस दौरान दल के पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई दी। उक्रांद नेता अरविंद तोमर ने बताया पूरण चंद्र चंदोला कुछ दिन पहले सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। इसके बाद उनका उपचार चल रहा था। सोमवार को उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके दाह संस्कार में उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती, भूपेंद्र सिंह नेगी, जयकृष्ण सेमवाल, पूरन प्रसाद भट्ट, लक्ष्मी प्रसाद कोटियाल और लक्ष्मण सिंह नेगी सहित दल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। पार्टी पदाधिकारियों ने उनके निधन को संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed