फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022 : Sworn to vote for a candidate in religious program, commission will investigate

Uttarakhand Election 2022 : धार्मिक कार्यक्रम में एक प्रत्याशी को वोट देने की दिलाई कसम, आयोग की चौखट पहुंचा मामला

Fri, 11 Feb 2022 07:27 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गदरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गदरपुर Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 11 Feb 2022 07:27 PM IST
सार

वायरल हुए एक वीडियो में श्रद्धालुओं को 14 फरवरी को प्रत्याशी के चुनाव चिह्न के सामने वाला बटन दबाने की कसम दिलाई जा रही है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022 : Sworn to vote for a candidate in religious program, commission will investigate
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : i stock

विस्तार

रात्रि जागरण में राजनीतिक दल के प्रत्याशी के लिए वोट मांगे जाने का वीडियो स्थानीय निर्वाचन आयोग की चौखट तक पहुंच गया है। आरओ ने वायरल वीडियो की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। दो दिन पहले विधानसभा क्षेत्र में आयोजित रात्रि जागरण में एक राजनीतिक दल के प्रत्याशी के लिए खुलेआम वोट मांगे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

विज्ञापन


वीडियो में माइक हाथ में लेकर एक व्यक्ति एक प्रत्याशी का नाम लेकर जागरण में मौजूद श्रद्धालुओं को 14 फरवरी को प्रत्याशी के चुनाव चिह्न के सामने वाला बटन दबाने की कसम दिला रहा है। विपक्षी पार्टी के समर्थकों ने स्थानीय निर्वाचन आयोग के अधिकारियों को वीडियो भेज कर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


एआरओ उदय प्रताप सिंह ने बताया कि रात्रि जागरण में वोट मांगने की अपील करने का वीडियो मिला है, जिसे आरओ को प्रेषित किया गया है। अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि वीडियो गदरपुर विधानसभा सीट के ग्राम का है यां कहीं और का। उन्होंने बताया कि वीडियो की जांच कराई जा रही है, जिसके उपरांत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed