{"_id":"6204b88b162c8c4ed351ab31","slug":"uttarakhand-election-2022-rajya-sabha-mp-anil-baluni-held-a-jansabha-in-kotdwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Election 2022: राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने जनसभा में दिया नारा कोटद्वार में अबकी बार, बहन हमारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Election 2022: राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने जनसभा में दिया नारा कोटद्वार में अबकी बार, बहन हमारी
Thu, 10 Feb 2022 12:33 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:33 PM IST
सार
राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने जनसभा में कोटद्वार में अबकी बार, बहन हमारी का नारा दिया।
विज्ञापन
anil baluni
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने अगस्त्यमुनि, चौबट्टाखाल और कोटद्वार में जनसभाएं कीं। इस दौरान उन्होंने कोटद्वार में अबकी बार, बहन हमारी का नारा दिया।
विज्ञापन
अनिल बलूनी ने बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ अगस्त्यमुनि, चौबट्टाखाल और कोटद्वार में आयोजित जन-सभाओं में प्रतिभाग किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता से फिर भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
बलूनी ने कहा कि ये हमारे लिए गर्व की बात है कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पहाड़ों के रहने वाले हैं। वे हमेशा पहाड़ की चिंता करते हैं। उत्तराखंड से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष लगाव रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि आने वाला दशक उत्तराखंड का है। डबल इंजन सरकार बनने पर हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Elections 2022: श्रीनगर में आज गरजेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, बजाएंगे चुनावी बिगुल
रोजगार के लिए युवाओं को पलायन नहीं करना पड़ेगा। उन्हें अपने जिले और अपने प्रदेश में ही रोजगार उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। बलूनी ने कहा कि यह कोई साधारण नहीं बल्कि उत्तराखंड के भविष्य को निर्धारित करने वाला चुनाव है।
कोटद्वार में आजादी के बाद पहली बार किसी महिला को प्रतिनिधित्व करने का मौका प्रत्याशी घोषित करके भाजपा ने दिया है। अब कोटद्वार की माताओं, बहनों, युवाओं और कोटद्वार की महान जनता की बारी है कि इस अवसर को खोने नहीं देंगे।