फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022: Punjab Congress crisis can hit Uttarakhand Congress also

कैप्टन-शाह की मुलाकात: पंजाब में जारी उठापटक की छाया उत्तराखंड कांग्रेस पर भी पड़ेगी भारी

Thu, 30 Sep 2021 11:14 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 30 Sep 2021 11:14 AM IST
सार

पंजाब कांग्रेस में मची घमासान के तार उत्तराखंड से भी जुड़े हैं। पूर्व सीएम हरीश रावत पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हैं। उन्हें उत्तराखंड में भी चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। 2022 में दोनों राज्यों में एक साथ चुनाव होने हैं।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022: Punjab Congress crisis can hit Uttarakhand Congress also
दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब में जारी सियासी संग्राम के बीच पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हुई मुलाकात के तमाम सियासी मायने टटोले जा रहे हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड की राजनीति पर भी असर पड़ना तय
सियासी जानकारों के मुताबिक, पंजाब कांग्रेस के मसले पर पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल की ओर से पार्टी नेतृत्व की क्षमता पर उठाए गए सवालों और कैप्टन के भाजपा में जाने की चर्चाओं के बीच उत्तराखंड की राजनीति पर भी इसका असर पड़ना तय है। हालांकि उत्तराखंड कांग्रेस के नेता ऐसा नहीं मानते हैैं। 
विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस में मची घमासान के तार उत्तराखंड से भी जुड़े हैं। पूर्व सीएम हरीश रावत पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हैं। उन्हें उत्तराखंड में भी चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। 2022 में दोनों राज्यों में एक साथ चुनाव होने हैं। पार्टी के लिए दोनों की राज्यों में स्थिति असहज बनती नजर आ रही है। पार्टी के बाहर ही नहीं, भीतर के भी नेता इस मौके को भुनाने की पूरी कोशिश करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कहना है कि पार्टी हाईकमान मसले का हल निकालने के लिए पूरी तरह सक्षम है। इन राजनीतिक घटनाओं का उत्तराखंड की राजनीति पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में घमासान: ..तो हरीश रावत के लिए बड़ा झटका माना जाएगा सिद्धू का इस्तीफा

पार्टी के महासचिव संगठन मथुरा दत्त जोशी कहते हैं कि पार्टी इस वक्त संघर्ष के दौर से गुजर रही है। ऐसे समय में पार्टी छोड़कर जाने वालों की अवसरवादिता का जनता ही जवाब देगी। पार्टी ने बहुत से लोगों को बहुत कुछ दिया है। लेकिन अगर वह मुश्किल समय में पार्टी का साथ छोड़ते हैं तो जनता उन्हें सबक सिखाएगी। इस संबंध में पूर्व सीएम हरीश रावत से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन वह उपलब्ध नहीं हो पाए। 

उज्याड़ बल्द पर भाजपा और हरीश में ठनी

पंजाब के सियासी घटनाक्रम को लेकर प्रदेश भाजपा ने पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत पर निशाना साधा। पार्टी ने ट्वीट किया, पंजाब से उजाड़ खाकर वापस आए उज्याड़ बल्द को उत्तराखंड की जनता भी अंधेरा ही देगी। जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने सोशल मीडिया पर पलटवार किया।

भाजपा के दोस्तों तुम्हें चुनाव में मालूम पड़ जाएगा...
उन्होंने लिखा जो दूसरों के लिए अंधेरा खोजता है, नियति उसके लिए भी अंधेरे का इंतजाम करती है और कालचक्र ने पंजाब और उत्तराखंड में भाजपा के लिए अंधेरे का इंतजाम कर दिया।  रावत ने लिखा कि भाजपा ने उज्याडू बल्दों का अस्तित्व स्वीकार किया। अब देखना यह है कि भाजपा अपने उज्याडू बल्दों के साथ क्या सुलूक करती है। रहा सवाल पंजाब से लौटे कथित उज्याडू बल्द का, यह तो भाजपा के दोस्तों तुम्हें चुनाव में मालूम पड़ जाएगा।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह मुख्यमंत्री रहते हुए भी केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात करते रहे हैं। आगे क्या होता है, यह समय बताएगा।
- मदन कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

कोई भी देश का राष्ट्रवादी व्यक्ति भाजपा से जुड़ सकता है, जो देश  की सीमाओं, संस्कृति और संस्कारों की चिंता करता हो, उसके लिए भाजपा  के दरवाजे खुले हैं। हमें बातचीत करने की आवश्यकता नहीं है।
- दुष्यंत गौतम, प्रभारी उत्तराखंड और पंजाब भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed