फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: Promise in manifesto, BJP will set up Vishwa Bharati National University campus in Nainital

Uttarakhand Election 2022: घोषणापत्र में वादा, नैनीताल में विश्व भारती राष्ट्रीय विवि परिसर स्थापित करेगी भाजपा

Thu, 10 Feb 2022 04:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 10 Feb 2022 04:00 PM IST
सार

भाजपा ने देवप्रयाग में स्थापित किए जा रहे संस्कृत विश्वविद्यालय में एक वाल्मीकि अनुसंधान केंद्र स्थापित करने का वादा किया।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Promise in manifesto, BJP will set up Vishwa Bharati National University campus in Nainital
ravindranath tagore

विस्तार

भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में नैनीताल जिले में टैगोर टॉप हिल पर रवींद्रनाथ टैगोर की स्मृति में विश्व भारती राष्ट्रीय विश्वविद्यालय का एक परिसर स्थापित करने का वादा किया है। इसके अलावा देवप्रयाग में स्थापित किए जा रहे संस्कृत विश्वविद्यालय में एक वाल्मीकि अनुसंधान केंद्र स्थापित किया जाएगा। 

विज्ञापन


यह भी वादे
-उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय को आईआईटी और अन्य प्रमुख तकनीकी संस्थानों की गुणवत्ता के समकक्ष लाने के लिए साझेदारी कर इसे उन्नतीकृत किया जाएगा। 
- देहरादून में नए नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का जल्द निर्माण एवं संचालन शुरू किया जाएगा। 
- हर जिले में उत्तराखंड टूल रूम प्रशिक्षण एवं बहु कौशल विकास केंद्र स्थापित किया जाएगा। जहां छात्रों को रोजगार परक प्रशिक्षण दिया जाएगा। 
- उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में साइबर सुरक्षा का उत्कृष्टता केंद्र एवं क्वांटम कंप्यूटिंग का उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जाएगा। 
- बीएड शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक अनिवार्य इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। 
-आरटीई के प्रवेश मानदंडों को संशोधित किया जाएगा। 
- निजी विश्वविद्यालयों के प्रभावी संचालन एवं नए निजी विश्वविद्यालय खोलने के लिए उत्तराखंड राज्य निजी विश्वविद्यालय अधिनियम लागू किया जाएगा।

पर्यावरणविद निराश, घोषणापत्रों में नहीं है पर्यावरण संरक्षण की बात

प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न दलों की ओर से जारी घोषणा पत्रों में पर्यावरण को खास महत्व न दिए जाने से पर्यावरणविद और सामाजिक कार्यकर्ता निराश हैं। उनका कहना है कि इतने संवेदनशील मुद्दे के प्रति राजनीतिक दल गंभीर नहीं हैं। 

पद्यश्री और मैती आंदोलन के संस्थापक कल्याण सिंह रावत के मुताबिक प्रदेश में किसी भी दल को पर्यावरण की कोई चिंता नहीं है। यही वजह है कि इस मसले पर कोई बात करना नहीं चाहता। जबकि पर्यावरण के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि पहाड़ के जंगलों में विदेशी घास उग आने से चारे का संकट शुरू हो गया है।

यही वजह है कि लोगों ने मवेशी पालने छोड़ दिए हैं। बुग्याल खतरनाक स्थिति में पहुंच गए हैं। जिनके बिना नदियों की कल्पना भी नहीं की जा सकती। किसी भी पार्टी के घोषणापत्र में बुग्यालों के संरक्षण की बात नहीं है। सामाजिक कार्यकर्ता अनूप नौटियाल कहते हैं कि सतत विकास के लिए पर्यावरण के साथ संतुलन बनाकर चलना होगा, लेकिन राजनीतिक दलों के घोषणा पत्र में इसकी अनदेखी दुखद और चिंता का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहरों, गांवों, कस्बों के लिए भी रखा विजन 

भाजपा ने अपने दृष्टिपत्र में शहरों के लिए जहां स्मार्ट टाउन प्रोजेक्ट की बात की है तो गांवों के लिए स्मार्ट विलेज की भी घोषणा की है। सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूूर्ण प्रतिबंध लगाने, प्रदूषण से निपटने और पर्यावरण संरक्षित करने के लिए अनुसंधान व नवाचार परियोजनाओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया है। जंगलों की आग को रोकने के लिए ठोस उपाय करने, जंगली जानवरों के निर्बाध आवाजाही के लिए देहरादून हाथी कॉरिडोर की तर्ज पर उत्थित वन्यजीव गलियारे का निर्माण की घोषणा की है।

हल्द्वानी, देहरादून और हरिद्वार में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की घोषणा की है। हर घर नल से पानी उपलब्ध कराने, ग्रामीण क्षेत्रों में झरनों, तालाबों और चालखाल की प्राकृतिक सुंदरता को संरक्षित करने को कार्यक्रम बनाने, नदियों को सदानीरा बनाए रखने के लिए मिशन भागीरथी अभियान चलाने की घोषणा की। हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और देहरादून के क्षेत्रों में उद्योगों से निकलने वाले दूषित पानी से निपटने के लिए एफ्लुएंट उपचार संयंत्र स्थापित करने का एलान किया है।

शहरी क्षेत्रों में स्मार्ट टाउन प्रोजेक्ट के माध्यम से विकास को आगे बढ़ाने और सीसीटीवी यूनिटें लगाने की बात की। सभी स्ट्रीट लाइटों को स्मार्ट लाइट में बदलने, शहर के केंद्रों में वाई फाई हॉट स्पॉट स्थापित करने, शहरी कचरा प्रबंधन में सुधार के लिए देहरादून, रुड़की, हरिद्वार, ऋषिकेश, हल्द्वानी और नैनीताल में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट्स स्थापित करने की घोषणा की।

मलिन बस्तियों के विनियमितीकरण की घोषणा
भाजपा ने प्रदेश की मलिन बस्तियों के विनियमितीकरण की घोषणा की है। नगर निगमों में गरीबों को किफायती व गुणवत्ता वाले आवास उपलब्ध कराने के लिए रेंटल हाउसिंग कांप्लेक्स बनाने की बात भी की। शहरों के लिए शहरी बुनियादी ढांचा विकास कोष की स्थापना, महानगरों के असंगठित विस्तार को कम करने के लिए फ्लोर स्पेस इंडेक्स और जोनिंग मानदंडों में आवश्यक परिवर्तन के माध्यम से सघन आवास को प्रोत्साहित करने का भी एलान किया। 

हर ग्राम पंचायत में 2025 तक एक एटीएम
भाजपा ने गांवों के विकास के लिए स्मार्ट विलेज प्रोग्राम की तर्ज पर विकास की बात की है। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के साथ मिलकार 2025 तक हर ग्राम पंचायत में एक एटीएम लगाने, सुसज्जित सामुदायिक और मनोरंजन केंद्र स्थापित करने, ग्रामीण युवाओं को वर्क फ्रॉम होम के माध्यम से स्वरोजगार की सुविधा के लिए वाई-फाई हॉटस्पॉट स्थापित करने का एलान किया।

मजबूत वेस्ट मैनेजमेंट प्रणाली का निर्माण करने की बात भी कही। यह भी एलान किया है कि पंचायत स्तरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास कार्यक्रम के माध्यम से सभी पंचायतों में आवश्यक बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए पांच साल में एक करोड़ रुपये का प्रावधान किया जाएगा। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रर्बन कलस्टर कार्यक्रम को छह से बढ़ाकर दस करने पर जोर देते हुए मनरेगा श्रमिकों के वेतन में चरणबद्ध तरीके से बढ़ोतरी की बात की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed