फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: Prime Minister Modi Virtual rally in tehri today

Uttarakhand Election 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का टिहरी जिले में वर्चुअली संबोधन स्थगित

Wed, 09 Feb 2022 01:35 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 09 Feb 2022 01:35 PM IST
सार

जन चौपाल कार्यक्रम के तहत अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड में हरिद्वार, ऋषिकेश, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के मतदाताओं को संबोधित कर चुके हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Prime Minister Modi Virtual rally in tehri today
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई फाइल फोटो

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन चौपाल कार्यक्रम के तहत आज बुधवार को उत्तराखंड के टिहरी जिले के मतदाताओं को वर्चुअली संबोधित करने वाले थे, लेकिन किन्हीं कारणवश यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार, ऋषिकेश, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के मतदाताओं को संबोधित कर चुके हैं।

विज्ञापन


कुछ दल हैं जिन्होंने उत्तराखंड से दुश्मनी निकाली: मोदी
मंगलवार को नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले की जनता को वर्चुअली संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ने कहा कि इस बार का चुनाव महत्वपूर्ण है। यह चुनाव इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने में अहम भूमिका निभाएगा और आगामी पच्चीस साल की बुनियाद को मजबूत करेगा। नींव जितनी मजबूत होगी, उतनी मजबूत इमारत बनेगी। इस चुनाव में अन्य दल भी मैदान हैं। कुछ ऐसे दल हैं, जिन्होंने सालों तक उत्तराखंड से दुश्मनी निकाली है। कुछ दल ऐसे हैं जो उत्तराखंड को तबाह करने की नीयत से आए हैं। 
विज्ञापन


Uttarakhand Assembly Election 2022: फिर मोदी फैक्टर के भरोसे बड़ी जीत की आस में भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्द्वानी विधानसभा के अंतर्गत भाजपा ने चार जगहों पर एलईडी लगाकर पीएम को सुनने की व्यवस्था की थी। मोदी ने कहा कि जिन्होंने कोरोना काल में दिल्ली से बस में भर- भर कर उत्तराखंड के लोगों को निकाल दिया था, ऐसे लोग आज आप से वोट मांगने आए हैं। देश में प्रदेश में जिन्होंने सालों तक राज किया ऐसी कांग्रेस की नीयत और निष्ठा क्या है, इस अनुमान चुनाव कैंपेन और नारों से लगाया जा सकता है।

दिल्ली में ये अनेक दशकों तक सत्ता में रहे। उनके नेता सैर सपाटे के लिए आते थे। तब उनको उत्तराखंड राज्य की याद नहीं आई है। तब उनको टूरिज्म, तीर्थाटन, और चारधाम की याद नहीं आई। कितने सालों तक यूपी में सरकार  रही। तब उत्तराखंड यूपी का हिस्सा रहता है, तब भी उनको केदारनाथ की याद नहीं आई। इनको कभी समझ में नहीं आया कि कनेक्टिविटी के अभाव में लोगों को कितनी मुश्किलें होती हैं। उत्तराखंड के गांव-गांव के खाली हो गए, लेकिन उनको याद नहीं आई। कहा कि आज डबल इंजन की सरकार चार धाम को दिव्य और भव्य बना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed