फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022: Now the politics of BJP and state government started on chariots

उत्तराखंड चुनाव 2022: चुनावी डगर पर अब भाजपा और राज्य सरकार के रथों की सियासत शुरू 

Thu, 09 Dec 2021 12:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 09 Dec 2021 12:42 PM IST
सार

Uttarakhand Election 2022: राज्य सरकार जनहित में अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े लोगों तक पहुंचे और वे इन योजनाओं का पूरा लाभ ले सकें, इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रचार एवं प्रसार किया जा रहा है।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022: Now the politics of BJP and state government started on chariots
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

विधानसभा चुनाव की डगर पर भाजपा ने विकास रथों की सियासत शुरू कर दी है। पांच साल की उपलब्धियों की कथा सुनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सरकार के विकास रथ को रवाना किया। आने वाले कुछ दिनों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक विजय संकल्प यात्रा के रथों को हरी झंडी दिखाएंगे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं व नीतियों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए विकास रथों को रवाना किया।

विज्ञापन

राज्य सरकार की नीतियों, विकास कार्यों और योजनाओं का प्रचार

एलईडी से युक्त ये विकास रथ प्रदेश के सभी जिलों से होकर गुजरेंगे और 300 स्थानों पर नुक्कड़ नाटक व एलईडी के माध्यम से फिल्म के जरिये राज्य सरकार की नीतियों, विकास कार्यों और योजनाओं का प्रचार करेंगे। रथों के लिए सात रूट तय किए गए। सरकार की योजनाओं का यह प्रचार अभियान पूरे दिसंबर माह चलाया जाएगा।  इस अवसर पर सूचना महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान, अपर निदेशक डॉ. अनिल चंदोला, संयुक्त निदेशक केएस चौहान उपस्थित थे।

विज्ञापन


राज्य सरकार जनहित में अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े लोगों तक पहुंचे और वे इन योजनाओं का पूरा लाभ ले सकें, इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रचार एवं प्रसार किया जा रहा है। सरकार जनता के साथ साझीदार के रूप में कार्य कर रही है।- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Election 2022: प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार का घोषणापत्र 85 प्रतिशत में पास, लेकिन लोकायुक्त में फेल

इन सात रूटों से गुजरेंगे विकास रथ

राज्य सरकार के विकास रथ देहरादून-हरिद्वार, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर, टिहरी-उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली-रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़-चम्पावत एवं अल्मोड़ा-बागेश्वर मार्ग से होकर गुजरेंगे। इन सभी रूटों पर सरकार की योजनाओं के प्रचार के लिए संबंधित जिलों के जिला सूचना अधिकारी समन्वय बनाए गए हैं।

भाजपा रवाना करेगी विजय संकल्प रथ

सरकार के साथ-साथ सत्तारूढ़ भाजपा विधानसभा चुनाव के लिहाज से सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में विजय संकल्प रथों को रवाना करेगी। इन रथों को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक 18 दिसंबर को रवाना कर सकते हैं।  ये रथ जिस विधानसभा में जाएंगे, वहां राज्य और केंद्र सरकार की विकास योजनाओं, नीतियों और कार्यक्रमों के साथ पांच साल की उपलब्धियों का प्रचार करेंगे। हर विधानसभा में जनसभा होगी, जिसे भाजपा के केंद्रीय और प्रांतीय स्तर के नेता संबोधित करेंगे।

11 दिसंबर को संकल्प यात्रा सुझाव रथ

भाजपा 11 दिसंबर को सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में संकल्प यात्रा सुझाव पेटिका रथ रवाना करेगी। ये रथ विधानसभा क्षेत्र के लोगों से संकल्प पत्र पर सुझाव मांगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed