फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022 News: IFS Sanatan Sonkar Take VRS for Fight Election

उत्तराखंड: अब राजनीति में किस्मत आजमाएंगे आईएफएस सोनकर, चुनाव लड़ने के लिए लिया वीआरएस

Tue, 26 Oct 2021 09:04 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 26 Oct 2021 09:04 PM IST
सार

Uttarakhand Election 2022 : वरिष्ठ आईएफएस एपीसीसीएफ सनातन सोनकर ने वीआरएस के लिए आवेदन किया था, जो शासन ने स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022 News: IFS Sanatan Sonkar Take VRS for Fight Election
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएफएस सनातन सोनकर ने राजनीति में आने के लिए वन सेवा को अलविदा कह दिया है। रिटायरमेंट से पांच माह पहले ही उन्होंने वीआरएस ले लिया है। अब वह आगमी विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। 

विज्ञापन


वरिष्ठ आईएफएस एपीसीसीएफ सनातन सोनकर ने वीआरएस के लिए आवेदन किया था, जो शासन ने स्वीकार कर लिया है। उन्हें मार्च 2022 में रिटायर होना था। अब वह 31 अक्तूबर को रिटायर हो जाएंगे। वर्तमान में सोनकर प्रतिनियुक्ति पर परियोजना निदेशक, जलागम प्रबंध परियोजना का कामकाज देख रहे हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड चुनाव 2022: हरीश रावत बोले- भाजपा में अस्थिरता की स्थिति, कई नेता कांग्रेस में होना चाहते हैं शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनकर वर्ष 2016 से लेकर 2019 तक राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक पद पर भी तैनात रहे थे। मूल रूप से यूपी के रहने वाले सोनकर हरिद्वार जिले से चुनाव लड़ना चाहते हैं। पूछे जाने पर उन्होंने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि वह मानव वन्य जीव संघर्ष की रोकथाम के लिए कार्य करना चाहते हैं।

राजनीति में आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि नौकरी में रहते हुए हम केवल नियम-कानूनों का पालन करते हैं, जबकि विधायिका में रहकर हम कानून बना सकते हैं। उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से राज्य में मानव-वन्यजीव संघर्ष और स्थानीय लोगों की फसलों को जंगली जानवरों से नुकसान को रोकने के लिए ठोस योजना बनाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन विभाग में रहते ऐसा हो नहीं पाया, ये काम अब वह रिटायरमेंट के बाद करेंगे। बताया जा रहा है कि सोनकर हरिद्वार की ज्वालापुर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। किस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह भविष्य की गर्त में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed