उत्तराखंड चुनाव 2022: शिवराज ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- राहुल त्रिकुट लगा रहे और प्रिंयका कर रहीं गंगा स्नान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा देवभूमि में पांचवां धाम सैन्य धाम बनाएगी, जिसके द्वार का नाम जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखा जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को उत्तराखंड में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। शिवराज ने कहा कि कांग्रेस की दो नीतियों से आश्चार्य होता है। अब राहुल गांधी त्रिकुट लगा रहे, जनेऊ पहन रहे हैं, प्रिंयका गंगा स्नना कर रहीं हैं। मध्यप्रदेश में दिग्विजय सिंह रामधुन गा रहे और कमलनाथ हनुमान चालीसा पाठ पढ़ रहे हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा देवभूमि में पांचवां धाम सैन्य धाम बनाएगी, जिसके द्वार का नाम जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखा जाएगा। वीरों की पूजा नहीं हुई तो वीरता बांझ हो जाएगी। चौहान ने कहा कि मुझे कांग्रेस की दोमुंही नीति पर आश्चर्य होता है। पहले जिस बिपिन रावत को सड़का गुंडा कहते थे, अब अब उनके कटआउट लगाकर घूम रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह निकृष्टता की पराकाष्ठा है। पहले भगवान राम के अस्तित्व को ही नकारते थे। काल्पनिक बताते थे। अब राम-राम कर रहे हैं। राहुल गांधी त्रिकुट लगा रहे, जनेऊ पहन रहे, प्रियंका जी गंगा स्नान कर रही हैं। मध्यप्रदेश में तो दिग्विजय सिंह रामधुन गा रहे हैं, कमलनाथ हनुमान चालीसा का पाठ क रहे हैं, कांग्रेस की अजीब हालत हो गई है। कहती कुछ है और करती कुछ है।
Uttarakhand Election 2022 : सीएम शिवराज चौहान ने हरिद्वार में किया कन्या पूजन, कहा- राहुल गांधी की सभा होती है मनोरंजन जनसभा
कांग्रेस के चार धाम चार काम पर घेरा
शिवराज ने कहा कि कांग्रेस यहां चार धाम, चार काम की चर्चा कर रही है। उनके चार काम को सुनकर मैं हैरत में रह गया हूं। उन्होंने कहा है कि पांच लाख परिवारों को 40 लाख देंगे। यदि यह आपकी नीति है तो छत्तीसगढ़ में आपकी सरकार है वहां कितने परिवार को रुपया दे दिया? राजस्थान, पंजाब में कांग्रेस की सरकार है, वहां कितने परिवार को रुपया दे दिया है।
शिवराज ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने कहा है कि चार लाख युवाओं को रोजागार देंगे। छत्तीसगढ समेत कांग्रेस की सरकार वाले राज्यों में कितनों को रोजगार दिया है। कांग्रेस को आज स्वास्थ्य सुविधाओं की याद आ रही है। 50 साल में इन्होंने क्या किया। यह वहीं कांग्रेस है जिसने मध्य प्रदेश में 10 दिन में कर्जा माफी की बात कही थी, लेकिन एक ढेला माफ नहीं किया। ये चुनाव आए तो चार धाम और चार काम सहित घोषणा पत्र में लुभावने वादे करते हैं और बाद में कुछ पता नहीं चलता।
बाबा देश से कब भाग जाएं पता नहीं चलता
शिवराज सिंह ने कहा कि मुझे पता चला कि गुरुवार को राहुल गांधी उत्तराखंड आए थे। कह रहे थे कि मैं डरता नहीं हूं। तुम्हें डरा कौन रहा है भाई? कहा कि बाबा संसद में बोल कर भाग जाते हैं। उनकी जवाब सुनने की हिम्मत नहीं है। वे कब देश से भाग जाएं इसका पता नहीं चलता।
राहुल के रहते कांग्रेस को विरोधी की जरूरत नहीं
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के होते कांग्रेस को और किसी विरोधी की जरूरत नहीं है। सारा काम वही कर देते हैं। अच्छी खासी पंजाब में कांग्रेस की चलती सरकार का बंटाधार कर दिया है। कांग्रेस आज नेतृत्व के संकट से जूझ रही है। दिल्ली में उनका जी-24 ग्रुप अलग बना हुआ है, जो खुल कर असहमति प्रकट करता है और उत्तराखंड में भी कांग्रेस का नेता कौन है?
मोदी मैन ऑफ आईडियाज, सुपरह्यूमन हैं
भारतीय जनता पार्टी के तो सर्वाेच्च नेता नरेंद्र मोदी हैं। वह मैन ऑफ आइडियाज और सुपरह्यूमन है। महर्षि अरविंद ने जिस अतिमानव की कल्पना की थी, वह अनंतशक्तियों के भंडार हैं और दशों-दिशाओं में देश का विकास कर रहे हैं। एक ही उदाहरण काफी है। मार्च 2020 में कोविड आया था। अप्रैल में कोविड वैक्सीन के निर्माण के लिए टास्क फोर्स बनी और उसी साल स्वदेशी वैक्सीन बन भी गई। हमारे युवा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी पीएम मोदी के मार्गदर्शन ओर नेतृत्व में बहुत बेहतर काम कर रहे हैं। हमारा दृष्टि पत्र भी वो दूरदृष्टि पत्र है, जिसने जनता के सामने विकास और जनकल्याण का पांच साल का रोड मैप प्रस्तुत किया है।
हरीश रावत ने हारने का रिकॉर्ड बनाया
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज ने कहा कि मुझे आश्चचर्य है कि मैं भी चौथी बार मख्यमंत्री हूं, 10 चुनाव लड़ा हूं, हमने सभी जीते हैं, एक ही क्षेत्र से लड़ता हूं, अपना क्षेत्र नहीं छोड़ा। हरीश जिनको हर दा कहते हैं, उनके हारने के रिकॉर्ड बने हैं। जो लोकसभा हारे हैं, दो जगह से विधानसभा चुनाव हार गए हैं।
भाजपा उत्तराखंड में विजय का रिकॉर्ड बनाएगी
उन्होंने कहा कि मैं चार दिन से उत्तराखंड में हूं। पहाड़ों पर भी मैं गया हूं। आज भी मेरे तीन कार्यक्रम हैं। चारों तरफ में देख रहा हूं कि उत्तराखंड में भाजपा के समर्थन में लहर बह रही है। भाजपा उत्तराखंड में विजय का नया रिकॉर्ड बनाएगी। लोग पीएम मोदी और धामी की डबल इंजन की सरकार से प्रभावित हैं। हमारे काम को वोट मिल रहा है। पिछड़ा रिकॉर्ड तोड़कर इस बार 57 से ज्यादा विधायक जीतेंगे।