फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022:  meeting of Congress before counting today, apart from veterans of Uttarakhand, many leaders of AICC will gather

Uttarakhand Election 2022: परिणाम से पहले रणनीतिक कवच, भाजपा के प्लान-बी को फ्लॉप करने के लिए जुटे कांग्रेस के दिग्गज

Wed, 09 Mar 2022 11:14 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 09 Mar 2022 11:14 AM IST
सार

भाजपा के प्लान-बी को फ्लॉप करने के लिए राजधानी में कांग्रेस के कई दिग्गज जुटे। घंटों मैराथन बैठकों का दौर चला और मतगणना की सावधानियों पर चर्चा हुई। 

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022:  meeting of Congress before counting today, apart from veterans of Uttarakhand, many leaders of AICC will gather
कांग्रेस - फोटो : Twitter/@INCIndia

विस्तार

विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना से पूर्व मंगलवार को कांग्रेस की बैठक में आगामी दिनों के लिए रणनीतिक कवच तैयार किया गया। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की ओर से विशेष पर्यवेक्षक बनाकर भेजे गए सांसद एवं कांग्रेस चुनाव समिति (सीईसी) सदस्य दिपेंद्र हुड्डा, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एमबी पाटिल की अगुवाई में जहां मतगणना के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर चर्चा की गई तो वहीं, भाजपा के प्लान-बी को फेल करने के लिए रणनीति तैयार की गई।

विज्ञापन


मतगणना से पहले भाजपा नेताओं की सक्रियता और विशेषकर राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की उत्तराखंड में उपस्थिति ने कांग्रेस नेताओं की बेचैनी बढ़ा दी है। पार्टी की ओर से अंदेशा जताया जा रहा कि दस मार्च को यदि कांग्रेस को पूर्ण बहुमत नहीं मिलता है और पार्टी 36 के जादुई आंकड़े के आसपास पहुंचती है तो भाजपा खरीद-फरोख्त की राजनीति को अंजाम दे सकती है।
विज्ञापन

 

पोस्टल बैलेट से संबंधित मुद्दों पर हुई विशेष बातचीत
वर्ष 2016 की घटना से भी पार्टी इस बार ज्यादा सतर्क है। ऐसी घटना दोहराई न जाए, इसके लिए कांग्रेस पहले कवच तैयार कर लेना चाहती है। राजपुर रोड स्थित एक होटल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बंद कमरे में मैराथन बैठकों का दौर चला। एआईसीसी की ओर से विशेष पर्यवेक्षक बनाकर भेजे गए सांसद एवं सीईसी सदस्य दिपेंद्र हुड्डा, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एमबी पाटिल ने स्थानीय नेताओं से चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Exit Poll Live: उत्तराखंड में कांग्रेस की बन सकती है सरकार, एग्जिट पोल का अनुमान, पढ़ें पल-पल का अपडेट


बैठक में चुनिंदा नेताओं को ही बुलाया गया था। इनमें वरिष्ठ पर्यवेक्षक मोहन प्रकाश जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, सह प्रभारी दीपिका पांडे सिंह, कुलदीप इंदौरा, राजेश धर्माणी, स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन अविनाश पांडे, सदस्य अजय राठौर, अजय कुमार, जरिता लेफ्टलांग और एआईसीसी की ओर से नियुक्त किए गए पांचों लोकसभा क्षेत्रों के पर्यवेक्षक मौजूद रहे।

बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि दस मार्च को होने वाली मतगणना से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आना और आपस में चर्चा करना एक सामान्य बात है। इस चर्चा में विशेषकर पोस्टल बैलेट से संबंधित मुद्दों पर बातचीत की गई। 

 

भाजपा के प्लान बी की काट के लिए तैयार ः कांग्रेस
इसके अलावा भाजपा का आठ-दस दिन पहले से ही ऐसे लोगों को उत्तराखंड भेजना, जो पूर्व में भी सरकारों को अस्थिर करने का काम करते रहे हैं, उसके मद्देनजर अपने लोगों को सचेत करना, अपने लोगों की सुरक्षा करना भी हमारा नैतिक कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि वह मीडिया को भी धन्यवाद देना चाहते हैं, जिसने हमारे संज्ञान में लाया कि भाजपा प्लान-ए के साथ प्लान-बी पर भी काम कर रही है, लेकिन हम भाजपा के प्लान बी की काट के लिए तैयार हैं। इसके अलावा जिलों में मतगणना के दौरान किस प्रकार की तैयारियां की जानी हैं, इस पर भी चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed