फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   uttarakhand election 2022: Last day of campaigning, Defense Minister Rajnath Singh in Bageshwar

Election 2022: राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर किए प्रहार, कहा- देश के दुश्मनों को इस पार भी मार रहे, उस पार भी घुस कर मारेंगे

Sat, 12 Feb 2022 05:00 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 12 Feb 2022 05:00 PM IST
सार

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड पहुंचे। उन्होंने बागेश्वर में जनसभा को संबोधित किया और भाजपा को वोट देने की अपील की।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022: Last day of campaigning, Defense Minister Rajnath Singh in Bageshwar
बागेश्वर में राजनाथ सिंंह - फोटो : ANI (file photo)

विस्तार

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में अब केवल दो दिन बाकी हैं। इसी क्रम में शनिवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड पहुंचे। उन्होंने बागेश्वर के कपकोट में जनसभा को संबोधित किया और भाजपा को वोट देने की अपील की।

विज्ञापन


कांग्रेस से सवाल, उत्तराखंड को दिए विशेष दर्जे को क्यों खत्म किया?
रक्षा मंत्री राजदनाथ सिंह ने कहा कि आज देश सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने कहा कि देश की ओर आंख उठाने की हिम्मत किसी की नहीं है। देश के दुश्मनों (आतंकियों) को इस पार (भारत) भी मार रहे, जरूरत पड़ी तो उस पार जाकर भी मारेंगे। कपकोट में सभा को संबोधित करने पहुंचे रक्षा मंकत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर भी जमकर प्रहार किए।
विज्ञापन


Uttarakhand Assembly Election 2022 : प्रदेश में आज थम जाएगा प्रचार का शोर...दिग्गज लगाएंगे जोर
विज्ञापन
विज्ञापन


कपकोट के केदारेश्वर मैदान में सभा को संबोधित करते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले भारत को विश्व बिरादरी गंभीरता से नहीं लेती थी। वर्ष 2014 के बाद भारत को पूरा विश्व गंभीरता से लेने लगा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश को झुकने नहीं दिया। वर्ष 2017 में पाकिस्तान परस्त आतंकियों के हमले में पुलवामा और उड़ी में पैरामिलिट्री फोर्स के जवान शहीद हुए थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तत्काल उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। उस समय वह (राजनाथ) गृहमंत्री थे। पांच मिनट के भीतर फैसला लिया। पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक कर विश्व को दिखाया कि भारत अब झुकने वाला नहीं है। एयर स्ट्राइक से भी दुश्मनों को जवाब दिया। गलवान घाटी में भारतीय सेना ने चीन की सेना को पीछे हटने पर मजबूर किया। चीन के करीब 50 सैनिक मारे गए।

कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार का बोलबाला था

उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है, वह करती है। देश में पहले आम चुनाव वर्ष 1951 में हुए थे। भारतीय जनसंघ ने कश्मीर से धारा 377 हटाने का वायदा किया था। भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी तो यह करके दिखाया। राम मंदिर निर्माण का मुद्दा वर्ष 1984 से चल रहा था। भाजपा ने देश की जनता से अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का वायदा किया था।

आज राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार का बोलबाला रहता था। मंत्री तक जेल जाते थे। भाजपा की सरकार पर एक भी घोटाले का आरोप नहीं है। कहा कि सरकार सिस्टम में बदलाव लाकर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रही है।

कहा कि कांग्रेस की सरकार ने उत्तराखंड से विशेष राज्य का दर्जा छीन लिया था। वर्ष 2104 में भाजपा की सरकार आई तो उत्तराखंड को फिर से विशेष राज्य का दर्जा दिया। कहा कि केंद्र सरकार ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के प्रताड़ित, हिंदू, ईसाई, सिख, पारसी लोगों को देश की नागरिकता देने का रास्ता खोला है।

देश की सीमाएं भाजपा सरकार में ही हैं सुरक्षित : राजनाथ
शुक्रवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घनसाली, गजा और गौचर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया था। उन्होंने कहा कि देश की सीमाएं भाजपा सरकार में ही सुरक्षित है। कहा कि उत्तराखंड देवभूमि के सर्वाधिक लोग देश की सीमाओं पर मातृभूमि की रक्षा कर रहे हैं, लेकिन सेना की ओर आतंकवाद पर की जानी वाले कार्रवाई और सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस समेत अन्य विपक्ष दल सबूत मांगते हैं। कहा कि राज्य में फिर से भाजपा की सरकार बनते ही प्रत्येक जिले में एक-एक मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed