{"_id":"61ff4fad71e87f5b6a322ae4","slug":"uttarakhand-election-2022-jp-nadda-visit-uttarakhand-today-on-two-day-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Election 2022 : दो दिवसीय दौरे पर आज उत्तराखंड पहुंचेंगे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Election 2022 : दो दिवसीय दौरे पर आज उत्तराखंड पहुंचेंगे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा
Sun, 06 Feb 2022 10:04 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 06 Feb 2022 10:04 AM IST
सार
चुनाव प्रचार को धार देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इसके बाद वह यहां से उत्तरकाशी जाएंगे।
विज्ञापन
जेपी नड्डा
- फोटो : एएनआई फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रचार को धार देने के लिए रविवार से पार्टी के राष्ट्री अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर छह विधानसभाओं में प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
डोर-टू-डोर प्रचार में लेंगे हिस्सा
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इसके बाद वह यहां से उत्तरकाशी जाएंगे। यहां गंगोत्री विधानसभा में प्रत्याशी के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर दो बजे वह सहसपुर विधानसभा पहुंचेंगे। यहां भाजपा प्रत्याशी के लिए वह डोर-टू-डोर प्रचार में हिस्सा लेंगे। इसके बाद शाम को साढ़े तीन बजे वह डोईवाला पहुंच जाएंगे। यहां भाजपा प्रत्याशी के लिए वह जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
Uttarakhand election 2022: मतदाताओं की खामोशी की हो रही जासूसी, रात में बिछ रही सियासी शतरंज की बिसात
विज्ञापन
सोमवार को जेपी नड्डा सुबह दस बजे जीटीसी हैलीपैड से बागेश्वर के लिए प्रस्थान करेंगे। बागेश्वर में वह भाजपा प्रत्याशी के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर दो बजकर बीच मिनट पर वह पिथौरागढ़ विधानसभा पहुंचेंगे। जहां वह प्रत्याशी के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसके बाद शाम को साढ़े चार बजे वह देहरादून कैंट विधानसभा पहुंचेंगे, जहां वह अपने प्रत्याशी के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे। दो दिन के इस धुआंधार प्रचार के दौरान वह करीब 1500 किलोमीटर क्षेत्र में प्रचार-प्रसार करेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का उत्तरकाशी दौरा तीन फरवरी को होना था लेकिन मौसम खराब होने की वजह से वह रद्द हो गया था।