फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Uttarakhand Election 2022 : JP Nadda bageshwar and dehradun visit today

Uttarakhand Election 2022: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बागेश्वर में, कहा- हम विकास की राजनीति करते हैं

Mon, 07 Feb 2022 02:14 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 07 Feb 2022 02:14 PM IST
सार

भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने बताया कि नड्डा बागेश्वर पहुंचने के बाद सबसे पहले बाबा बागनाथ के दर्शन को जाएंगे, जहां से वह सीधे नुमाइशखेत मैदान पहुंचेंगे और जनता को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022 : JP Nadda bageshwar and dehradun visit today
बागनाथ मंदिर में जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सोमवार को देहरादून और बागेश्वर के दौरे पर रहे। सोमवार को जगत प्रकाश नड्डा ने नुमाइखेत मैदान में जन सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि बागेश्वर एक ऐतिहासिक स्थल है। इस वीर भूमि से कुली बेगार प्रथा के खिलाफ जो लहर चली उसने आजादी के आंदोलन को धार दी।

विज्ञापन

 

नड्डा ने कहा कि उत्तराखंड ऐसी भूमि है जहां के लोग देश की रक्षा के लिए सबसे आगे रहते हैं। नड्डा ने कहा कि हमारी पार्टी किसी को बांटने का काम नहीं करती है। हम सबको एक सूत्र में पिरोने का काम करते हैं। हम रिपोर्ट कार्ड लेकर जाते हैं। हम किसी को कुर्सी में बैठाने नहीं आते हैं। हम विकास की राजनीति करते हैं और पार्टियां परिवाद की राजनीति करती हैं।

विज्ञापन


Uttarakhand Election 2022: हरिद्वार, दून और यूएसनगर बने हॉट स्पाॅट, सियासी दलों ने क्षत्रपों को झोंका
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी भी आज राष्ट्रीय पार्टी नहीं बल्कि भाई-बहन की पार्टी हो गई है। हमारी पार्टी गरीब और अंतिम व्यक्ति की पीड़ा देखती है उनके लिए काम करती है। नड्डा ने जनधन योजना को लेकर कहा कि 1971 में इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया, पर गरीबों का बैंक खाता कभी नहीं खुल पाता था। जनधन योजना के द्वारा गरीबों का खाता खुला।

पांच लाख 25 हजार शौचालय बने
आज देश मे 40 करोड़ गरीबों का खाता खुल चुका है। उत्तराखंड में ही 26 लाख 83 हजार खाते खुले हैं। 1966 में राम मनोहर लोहिया ने कहा था कि महिलाओे को शौच के लिए खेतों में या खुले में जाना पड़ता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 करोड़ महिलाओं को इज्जत घर (शौचालय) देने का काम किया। उत्तराखंड में पांच लाख 25 हजार शौचालय बने हैं।

उज्जवला योजना ने महिलाओं को सम्मान दिलाने का काम किया। हर गांव में लकड़ी लेने के लिए जाने वाली महिलाओं को चोट लगती थी। गैस कनेक्शन मिलने पर उनकी वो समस्या आज खत्म हो चुकी है। उज्जवला के तीन लाख 65 हजार कनेक्शन उत्तराखंड में दिए गए। उत्तराखंड में सौभाग्य योजना के तहत दो लाख 48 हजार लोगों को बिजली के कनेक्शन देने का काम किया है। वन रैंक वन पेंशन देकर देश के सिपाहियों को सम्मान दिलाने का काम किया।

वन रैंक वन पेंशन का लाभ मिला

उत्तराखंड में एक लाख 16 हजार सिपाहियों को वन रैंक वन पेंशन का लाभ मिला। गरीबों को पक्का मकान दिलाने का काम किया। पहाड़ी क्षेत्रों में रोपवे बनाए जाएंगे। जिससे लोगो को काफी फायदे होंगे। पर्यटकों की बढ़ोतरी होगी। सड़क का जाल बनने से उत्तराखंड का विकास होगा। पीएम मोदी ने ऊधमसिंहनगर नगर में एम्स दिया। ऋषिकेश रेल लाइन का काम शुरू हो चुका है। टनकपुर से लेकर बागेश्वर रेल लाइन का सर्वे कराया जा रहा है। जल्द इसको भी बना दिया जाएगा।

गेस्ट टीचरों की सैलरी 25 हजार कर दी गयी है। बच्चों को टैबलेट दिए जा रहे हैं। राम मंदिर को बनाने का काम किया है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनको पूजा करना तो आता नहीं है। पर भाजपा ने उनको पूजा करने पर मजबूर कर दिया है। उत्तराखंड को संवारने का काम नरेंद्र मोदी ने अपने हाथों में लिया है। लगातार काम किया जा रहा है। चाहे केदारनाथ का काम हो या आल वेदर रॉड हो हर जगह काम किया जा रहा है। बागेश्वर के विधायक प्रत्याशी चंदन राम दास और कपकोट के प्रत्याशी सुरेश गड़िया को वोट देने की अपील की।

चुनाव में यूनिवर्सिटी के नाम पर तुष्टिकरण का जहर घोल रही कांग्रेस: नड्डा
कांग्रेस चुनाव में सांप्रदायिक विशेष की यूनिवर्सिटी के नाम पर तुष्टिकरण का जहर घोल रही है, जनता उसके नापाक इरादों का पर्दाफाश करे। यह कहना है भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का। उन्होंने यह बात यहां कैंट विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी सविता कपूर के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही। नड्डा ने कांग्रेस पर बरसते हुए कहा कि वह इलाकों को इलाके, भाई से भाई और समाज को जाति धर्म में बांटने का काम करती है। जनता को समझना होगा कि चुनाव के समय वह सांप्रदायिक विशेष की यूनिवर्सिटी के नाम पर जनता को क्या संदेश देना चाहती है। वह समाज को खंडित कर उसमें जगह घोल रही है। अगला दशक उत्तराखंड का दशक है। अब उत्तराखंड वासियों की जिम्मेदारी है कि वह विकास की इस गंगा आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले उत्तराखंड में इलाज की कोई सरकारी व्यवस्था नहीं थी।

किसी गरीब को कैंसर होने पर मकान और उसके खेत बिक जाते थे, लेकिन केंद्र सरकार ने अटल आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की। उत्तराखंड में एक लाख 16 हजार सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन का लाभ दिया। उत्तराखंड में सैन्यधाम का निर्माण किया जा रहा है। नड्डा ने केंद्र सरकार की कई उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि चुनाव में पूरी ताकत के साथ कार्यकर्ताओं को जनता को बताना होगा कि प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी उनकी सेवा के लिए तैयार हैं और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उसे धरातल पर उतार रहे हैं। वहीं, भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने कहा कि जो लोग राम और रात सेतु के अस्तित्व पर सवाल उठाते हैं, वह लोग चार धाम और मंदिर की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके लिए तो माताजी, जीजा जी, बहन जी और शहजादे जी चार धाम हैं। 

पूर्व विधायक स्व.हरबंस कपूर को किया याद 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व विधायक स्व.हरबंस कपूर को याद करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी को न सिर्फ इस विधान सभा क्षेत्र से बल्कि प्रदेश में भाजपा सरकार को फिर से लाना उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 

कार्यक्रम में हुई देरी, व्यवस्था पर उठाया सवाल 
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कार्यक्रम में देरी से पहुंचने के लिए कार्यकर्ताओं से क्षमा मांगी। उन्होंने कहा कि उन्हें ज्यादा दुख इसलिए होता है कि देरी उनकी वजह से नहीं बल्कि व्यवस्था की वजह से हुई है। उन्हें बताया जाना चाहिए था कि कार्यक्रम स्थल 25 किलोमीटर की दूरी पर है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed