{"_id":"620b432086a33d513f52b11c","slug":"uttarakhand-election-2022-haridwar-once-again-topper-in-voting-uttarkashi-and-udham-singh-also-topped-in-the-voting","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Election 2022 : मतदान में टॉपर फिर एक बार हरिद्वार, इस जिले में पड़े सबसे कम वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Election 2022 : मतदान में टॉपर फिर एक बार हरिद्वार, इस जिले में पड़े सबसे कम वोट
Tue, 15 Feb 2022 01:22 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिशन सिंह बोरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिशन सिंह बोरा
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 15 Feb 2022 01:22 PM IST
सार
चुनाव आयोग के अनुसार, हरिद्वार जिले में सबसे अधिक 73.80 फीसदी मतदान हुआ है। ऊधमसिंह नगर में 65.13 और उत्तरकाशी जिले में 65.55 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में इस बार भी हरिद्वार, उत्तरकाशी और ऊधमसिंह नगर जनपद मतदान में शीर्ष पर रहे। पिछले चुनाव में भी इन जिलों में सबसे अधिक मतदान हुआ था। वहीं, अल्मोड़ा जिले में फिर सबसे कम 50.65 फीसदी मतदान हुआ है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग के अनुसार, हरिद्वार जिले में सबसे अधिक 73.80 फीसदी मतदान हुआ है। ऊधमसिंह नगर में 65.13 और उत्तरकाशी जिले में 65.55 फीसदी मतदान हुआ। अल्मोड़ा और पौड़ी जिले में सबसे कम लोग वोट डालने के लिए घरों से निकले। पौड़ी में 51.93 और अल्मोड़ा में सोमवार शाम पांच बजे तक 50.65 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Assembly Election 2022 : 632 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद
विज्ञापन
प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में पहाड़ की विभिन्न सीटों पर इस बार मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया। खासकर उत्तरकाशी जिले की पुरोला सीट पर 66.30 फीसदी मतदान हुआ। इसी जिले की यमुनोत्री सीट पर 65.80 फीसदी, गंगोत्री सीट पर 64.69 फीसदी मतदान हुआ।
पिथौरागढ़ जिले की हॉट सीट कही जाने वाली डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 60.80 फीसदी मतदान हुआ। धारचूला में 59 फीसदी, पिथौरागढ़ में 58.46 फीसदी, गंगोलीहाट में 52.50 फीसदी मतदान हुआ। चमोली जिले की बद्रीनाथ सीट पर 62.34 फीसदी, कर्णप्रयाग में 58.65 फीसदी और थराली में 56.81 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।