फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022 : Festival of democracy, 82 lakh voters will choose their government

Uttarakhand Election 2022 : लोकतंत्र का महापर्व आज, 82 लाख मतदाता चुनेंगे अपनी सरकार 

Mon, 14 Feb 2022 01:00 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 14 Feb 2022 01:00 AM IST
सार

इस बार चुनाव आयोग ने मतदान की अवधि एक घंटा बढ़ाई है। मतदान सुबह आठ बजे से शाम के छह बजे तक चलेगा। चुनाव मैदान में उतरे 632 उम्मीदवारों का भविष्य करीब 82 लाख मतदाता तय करेंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022 : Festival of democracy, 82 lakh voters will choose their government
मतदान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए आज सोमवार को मतदान होगा। इस बार चुनाव आयोग ने मतदान की अवधि एक घंटा बढ़ाई है। मतदान सुबह आठ बजे से शाम के छह बजे तक चलेगा। चुनाव मैदान में उतरे 632 उम्मीदवारों का भविष्य करीब 82 लाख मतदाता तय करेंगे।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि सभी 11 हजार 697 मतदेय स्थलों पर पोलिंग पार्टियां देर शाम तक पहुंच गई। इस बार के चुनाव में 81 लाख 72 हजार 173 मतदाता हैं, जिनमें 42 लाख 38 हजार 890 पुरुष, 39 लाख 32 हजार 995 महिला और 288 थर्ड जेंडर शामिल हैं।
विज्ञापन


देहरादून की धर्मपुर विधानभा सीट पर इस बार सबसे ज्यादा मतदाता
इसके अलावा प्रदेश में इस बार 94 हजार 471 सर्विस वोटर हैं, जिनमें 91 हजार 869 पुरुष और 2602 महिला मतदाता शामिल हैं। रुद्रप्रयाग जिले में मतदाताओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले अधिक है। यहां कुल एक लाख 93 हजार 504 में से 97 हजार 772 महिला और 95 हजार 732 पुरुष मतदाता हैं। कुल 632 में से 569 पुरुष और 63 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं। देहरादून की धर्मपुर विधानभा सीट पर इस बार सबसे ज्यादा दो लाख से ऊपर मतदाता और सबसे ज्यादा 19 प्रत्याशी मैदान में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Election 2022 :  मतदाताओं की जागरूकता के लिए संवाद आज, देहरादून की कई गणमान्य हस्तियों ने दिया संदेश
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Chunav 2022: लोकतंत्र के महापर्व पर सजे सौ खास बूथ, वोटिंग से पहले तस्वीरों में देखें


मेरी सभी मतदाताओं से अपील है कि वह निडर और निर्भीक होकर ज्यादा से ज्यादा वोट डालें। अगर किसी का नाम वोटर लिस्ट में है और वोटर आईडी नहीं है तो इसके लिए 12 निर्धारित पहचान प्रमाणों में कोई भी एक साथ लेकर जाएं। सभी बूथों पर कोविड से बचाव के पुख्ता इंतजाम हैं। -सौजन्या, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड

इन दिग्गजों की किस्मत भी होगी ईवीएम में कैद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक, कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, कर्नल अजय कोठियाल, सतपाल महाराज, यशपाल आर्य, सुबोध उनियाल, किशोर उपाध्याय, धन सिंह रावत, बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल, यतीश्वरानंद, अरविंद पांडे, रेखा आर्य, प्रेमचंद अग्रवाल, गोविंद सिंह कुंजवाल।

आज वोट डालने के लिए छुट्टी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि उत्तराखंड के सभी सरकारी, निजी दफ्तरों, फैक्ट्रियों और कारखानों में सोमवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके अलावा पड़ोसी राज्यों यूपी, हिमाचल, चंडीगढ़ आदि में रहने वाले उत्तराखंडियों को भी वहां की सरकार मतदान के लिए एक दिन का अवकाश देगी।

कुल मतदेय स्थल: 11,697
कुल मतदान केंद्र: 8624
कुल मॉडल बूथ: 156
कुल सखी पोलिंग बूथ: 101
दिव्यांग बूथ: 06

कुल जोन: 276
कुल सेक्टर: 1447
क्रिटिकल बूथ: 776
वनरेबल बूथ: 1050
स्पेशल ट्रबल एरिया: 173
शैडो बूथ: 310
वेबकास्टिंग बूथ: 
माइक्रो ऑब्जर्वर वाले बूथ: 1069

27108 ने पोस्टल बैलेट से डाला वोट

प्रदेश में कुल एक लाख 40 हजार 358 सर्विस वोटरों को ई-मेल के माध्यम से पोस्टल बैलेट भेजे गए थे। इनमें से 27 हजार 108 सर्विस मतदाताओं ने अपने पोस्टल बैलेट भेज दिए हैं। दस मार्च को मतगणना शुरू होने से पहले तक पोस्टल बैलेट स्वीकार किए जाएंगे। वहीं, 80 से अधिक आयु वाले, दिव्यांग, अति आवश्यक सेवा वाले 16 हजार 858 में से 15 हजार 940 लोग पोस्टल बैलेट के माध्यम से घर से वोट डाल चुके हैं।

कितने कर्मचारी तैनात
चुनाव ड्यूटी में लगे कुल कर्मचारी: 79315
कुल सुरक्षाकर्मी: 36095
पीएसी: 23 कंपनी
सीएपीएफ: 114 कंपनी

कितनी ईवीएम
कुल ईवीएम: 16148
कुल कंट्रोल यूनिट: 15633
कुल वीवीपैट: 18119

कुल प्रत्याशी
जिला- पुरुष- महिला
उत्तरकाशी- 22- 01
चमोली- 29-02
रुद्रप्रयाग- 23-02
टिहरी- 35-3
देहरादून-104-13
हरिद्वार-95-15
पौड़ी- 41-06
पिथौरागढ़- 24-04
बागेश्वर-13-01
अल्मोड़ा-46-04
चंपावत-14-00
नैनीताल-58-05
ऊधमसिंह नगर-65-07
कुल-569-63

किस दल के कितने आपराधिक पृष्ठभूमि वाले प्रत्याशी
निर्दलीय-24
कांग्रेस-23
भाजपा-13
आप-15
बसपा-10
सपा-06
यूकेडी-07
एएसपी काशीराम-01
यूजेपी-01
आरजेपी सत्या-01
एआईएमआईएम-01
एबीवीपी-01
सीपीआई एमएल-एल-01
यूजेपी-01
एलजेपी-01
एसएडी-01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed