फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: Election Commission notice to BJP for tampering former Chief Minister Harish Rawat picture

उत्तराखंड: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तस्वीर से छेड़छाड़ पर भाजपा को चुनाव आयोग का नोटिस

Sun, 06 Feb 2022 11:36 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 06 Feb 2022 11:36 AM IST
सार

दरअसल, मुस्लिम यूनिवर्सिटी से जुड़ी वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया था। भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने एक तस्वीर ट्वीट की थी।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Election Commission notice to BJP for tampering former Chief Minister Harish Rawat picture
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मुस्लिम यूनिवर्सिटी मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तस्वीर से छेड़छाड़ के मामले पर चुनाव आयोग ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। चुनाव आयोग ने शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को कड़ा नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है।

विज्ञापन


हरीश रावत की तस्वीर के साथ छेड़छाड़
दरअसल, मुस्लिम यूनिवर्सिटी से जुड़ी वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया था। भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने एक तस्वीर ट्वीट की थी। कांग्रेस ने लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि हरीश रावत की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ करके तजिंदर पाल सिंह बग्गा और तीन फरवरी को रात 9:34 बजे भाजपा के ट्विटर हैंडलर बीजेपी4यूके से भी रीट्वीट किया गया।
विज्ञापन


आरोप में यह भी कहा गया है कि बात यहीं तक नहीं रुकी बल्कि हरीश रावत को निशाना बनाते हुए ट्वीट किया गया। पूरे मामले की शिकायत आने के बाद चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया। आयोग का कहना है कि भाजपा के यह ट्वीट उत्तेजक हैं और गंभीरता से भावनाओं को भड़का सकते हैं। कानून और व्यवस्था की स्थिति को खराब कर सकते हैं, जिससे चुनाव प्रक्रिया पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने इसे आचार संहिता के क्लॉज 1 व 2 के अलावा आरपी एक्ट 1951 की धारा 123(3ए) व आईपीसी की धारा 153(ए)(1)(ए) का भी उल्लंघन माना है। आयोग ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को नोटिस जारी किया है, जिसमें 24 घंटे के भीतर उनसे जवाब मांगा गया है। आयोग ने चेतावनी भी दी है कि अगर 24 घंटे के भीतर जवाब न दिया गया तो ऐसी स्थिति में आयोग नियमानुसार कठोर कार्रवाई करेगा। यह नोटिस आयोग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी राहुल शर्मा की ओर से जारी किया गया है।


अब बीजेपी के ट्विटर हैंडल पर नहीं है तस्वीर
वैसे तो कांग्रेस ने बीजेपी के ट्विटर हैंडल का स्क्रीनशॉट बनाकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी को शिकायत की है लेकिन जब हमने ट्विटर पर बीजेपी4यूके की पड़ताल की तो अब उस पर वह मॉर्फ्ड तस्वीर नजर नहीं आ रही है। माना जा रहा है कि विवाद बढ़ने के बाद भाजपा ने इस तस्वीर को हटा दिया। हालांकि तजिंदर पाल बग्गा के ट्विटर  हैंडल पर खबर लिखे जाने तक वह तस्वीर मौजूद थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed