फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022: Delhi CM Arvind Kejriwal will come to Uttarakhand on tuesday, will make important announcement

सियासत 2022: आज उत्तराखंड आएंगे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, करेंगे महत्वपूर्ण घोषणा

Tue, 17 Aug 2021 08:27 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 17 Aug 2021 08:27 AM IST
सार

अपने ट्वीट में अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी एक बेहद महत्वपूर्ण घोषणा करने जा रही है। उत्तराखंड की प्रगति और विकास के लिए ये घोषणा एक मील का पत्थर साबित होगी।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022: Delhi CM Arvind Kejriwal will come to Uttarakhand on tuesday, will make important announcement
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज एक बार फिर उत्तराखंड की राजनीति में हलचल मचाने आ रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने खुद ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी है। अरविंद केजरीवाल देहरादून में रोड शो भी करेंगे।

विज्ञापन

 

उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि 'आम आदमी पार्टी एक बेहद महत्वपूर्ण घोषणा करने जा रही है। उत्तराखंड की प्रगति और विकास के लिए ये घोषणा एक मील का पत्थर साबित होगी। अपने ट्वीट में लिखा है कि मंगलवार उत्तराखंड जा रहा हूं।'

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड सियासत 2022: फ्री बिजली मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस को आप की चुनौती, खुली बहस के लिए आमंत्रित

 

एक दिवसीय दौरे के दौरान किया था ऊर्जा क्षेत्र में चार बातों का एलान

बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने बीते माह 11 जुलाई को अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान ऊर्जा क्षेत्र में चार बातों का एलान किया था। जिसमें राज्य के हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली, किसानों को फ्री बिजली, पुराने बिल माफ और 24 घंटे बिजली की गारंटी दी थी। उनके इस एलान के बाद मुफ्त बिजली को लेकर उत्तराखंड का सियासी माहौल गरमा गया था। केजरीवाल ने एक माह के बाद दोबारा उत्तराखंड आने का वादा किया था।

उत्तराखंड चुनाव 2022: आम आदमी पार्टी घर-घर जाकर देगी यूनिक बिजली गारंटी कार्ड

शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार को लेकर कर सकते हैं कोई बड़ा एलान
पार्टी सूत्रों का कहना है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक माह के बाद फिर से उत्तराखंड आने का कार्यक्रम तय हुआ है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार को लेकर कोई बड़ा एलान कर सकते हैं। कार्यकर्ताओं से संवाद में मुफ्त बिजली गारंटी कार्ड अभियान को लेकर फीडबैक लेंगे। साथ ही आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed