{"_id":"620f9ff16b372129a7470f08","slug":"uttarakhand-election-2022-controversy-over-the-post-of-cm-in-congress-without-election-results","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Election 2022: चुनाव नतीजे आए बिना ही कांग्रेस में सीएम पद को लेकर घमासान, पढ़िए अब कौन क्या बोला..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Election 2022: चुनाव नतीजे आए बिना ही कांग्रेस में सीएम पद को लेकर घमासान, पढ़िए अब कौन क्या बोला..
Fri, 18 Feb 2022 07:03 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 18 Feb 2022 07:03 PM IST
सार
नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने तय किया था कि सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा।
विज्ञापन
pritam singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे अभी आए नहीं, लेकिन उससे पहले ही कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर घमासान शुरू हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के इस बयान पर कि पार्टी के सत्ता में आने पर या तो वह सीएम बनेंगे या घर बैठेंगे, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने पलटवार किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सीएम कौन बनेगा, यह राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने तय किया था कि सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। चुनाव परिणाम के बाद जब सरकार बनेगी तो कांग्रेस विधानमंडल दल व राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा कि किसे जिम्मेदारी सौंपी जानी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand : हाईकोर्ट ने पूछा, प्रदेश में सांसदों और विधायकों पर कितने आपराधिक मुकदमे दर्ज
विज्ञापन
प्रदेश में कांग्रेस की 45 से 46 सीटें आएंगी
प्रीतम सिंह ने कहा कि जिसे जिम्मेदारी सौंपी जाएगी उसके लिए सभी लामबंद होंगे और काम करेंगे।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हर व्यक्ति की इच्छा शक्ति होती है, लेकिन जब हम राजनीतिक दल में होते हैं तो दल ही निर्णय लेता है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस की 45 से 46 सीटें आएंगी।
नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम आने से पहले भाजपा प्रत्याशी जिस तरह से अपनी पार्टी पर ही उन्हें हराने के आरोप लगा रहे हैं, उसका सीधा संकेत है कि भाजपा अपनी हार स्वीकार रही है।