Uttarakhand Election 2022: राहु-केतु को साधने के साथ हाईकमान की परिक्रमा में जुटे दावेदार
हल्द्वानी के प्रसिद्ध ज्योतिषी डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि टिकट के दावेदारों से लेकर कुमाऊं के कई विधायकों ने भी फोन पर संपर्क किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन और मतदान की तारीख घोषित होने के साथ ही टिकट के दावेदारों की धड़कनें भी बढ़ गईं हैं। टिकट पाने की जुगत के लिए दावेदार हर जतन कर रहे हैं। भगवान के दर पर हाजिरी लगाने के साथ ही ज्योतिषियों को अपनी कुंडली दिखा रहे हैं। साथ ही हाईकमान की परिक्रमा भी लगा रहे हैं। कुछ दावेदारों ने कुंडली का दोष दूर कराने के लिए पूजा-अर्चना भी शुरू करा दी है।
हल्द्वानी के प्रसिद्ध ज्योतिषी डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि टिकट के दावेदारों से लेकर कुमाऊं के कई विधायकों ने भी फोन पर संपर्क किया है। कुछ लोगों ने व्हाट्सएप पर कुंडली भेजकर अपनी ग्रह दशा और नक्षत्र के साथ टिकट की संभावना पर प्रश्न पूछे हैं। कुछ दावेदार ने घर आकर कुंडली दोष दूर कराने के उपाय भी पूछे हैं। ज्योतिषियों से संपर्क साधने वालों में कांग्रेस, भाजपा, उक्रांद से लेकर आप नेता तक शामिल हैं।
उत्तराखंड चुनाव 2022: राज्य में 70 बूथों पर वोटरों को लाना चुनौती, इन पर जागरुकता के लिए विशेष जोर
देहरादून के जाने-माने ज्योतिषी आचार्य सुशांत राज ने बताया कि मंत्री से लेकर कई जनप्रतिनिधियों ने भी उनसे संपर्क किया और पूजा भी करवा ली है। किन-किन लोगों ने संपर्क किया है, इस सवाल पर आचार्य सुशांत राज ने कहा कि सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक के लोग शामिल हैं लेकिन नाम नहीं बता सकता। प्रश्न कुंडली के क्षेत्र में जाना माना नाम पीपीएस राणा से भी कई नेताओं ने संपर्क किया है। साथ ही दावेदार प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी से लेकर केंद्रीय स्तर के नेता तक से टिकट के लिए पैरवी करा रहे हैं।
राहुकाल का समय पूछा जा रहा है
टिकट के दावेदार कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। यही वजह है कि घर से निकलने से लेकर टिकट के लिए बात करने तक के लिए शुभ मुहूर्त देखा जा रहा है। ज्योतिषियों के पास लोग फोन करके पूरे हफ्ते का राहुकाल पूछ रहे हैं।
नग से लेकर कपड़ों पर भी सवाल
टिकट की जुगत में जुटे दावेदार ज्योतिषियों से नग से लेकर किस रंग के कपड़े पहनें, इस बारे में भी पूछ रहे हैं। ज्योतिष के क्षेत्र में माना जाना नाम डॉ. आचार्य जगदीश चंद्र भट्ट ने बताया कि यूपी से लेकर उत्तराखंड तक के नेता उनके संपर्क में हैं। फिलहाल तो टिकट को लेकर ही सवाल पूछे जा रहे हैं।
इस तरह के पूछे जा रहे सवाल
- हमारे ग्रह क्या कहते हैं ?
- टिकट मिलेगा या नहीं मिलेगा ?
- टिकट मिलने के बाद चुनाव जीतेंगे या नहीं?
- अगर जीतने की उम्मीद है तो भाग्य कितना साथ देगा?
- किस ग्रह की पूजा कराएं?
- क्या-क्या दान करें ?
- कौन सा नग पहने और कपड़े किस रंग के पहने ?
- क्या उपाय करें कि चुनाव जीत सकें?
- प्रचार के लिए जा रहे हैं तो क्या खाकर जाएं?
- जेब में कौन सा यंत्र रखें?