फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: Congress does not take Harish Rawat seriously

Uttarakhand Election 2022: हरीश रावत को कांग्रेस ही गंभीरता से नहीं लेती, हम क्यों लें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Fri, 14 Jan 2022 12:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 14 Jan 2022 12:38 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चलने वाली पार्टी है। हमने सभी प्रत्याशियों का पैनल बनाने के लिए प्रदेश के नाम प्रमुख कार्यकर्ताओं को भेजा थे। पैनल के लिए नाम आ गए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Congress does not take Harish Rawat seriously
हरीश रावत, पुष्कर सिंह धामी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पूर्व सीएम हरीश रावत को कांग्रेस पार्टी ही गंभीरता से नहीं लेती है तो हम क्यों लें। वह वरिष्ठ राजनेता हैं, मेरे से उम्र और अनुभव में भी बड़े हैं। हर बार यह कहते हैं कि 50 साल से कांग्रेस पार्टी में हैं। इसके बावजूद कांग्रेस उन्हें गंभीरता से नहीं ले रही है। कांग्रेस के अंदर चल रही लड़ाई जगजाहिर है। उससे कुर्सी कोसों दूर है। कहीं से कांग्रेस को कुर्सी नजर नहीं आ रही है। लेकिन अलग-अलग ध्रुवों के बीच आपसी लड़ाई चल रही है। 

विज्ञापन


क्षेत्रों से नाम आ गए, कोर कमेटी बनाएगी पैनल
गुरुवार को एक न्यूज एजेंसी को दिए साक्षात्कार में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चलने वाली पार्टी है। हमने सभी प्रत्याशियों का पैनल बनाने के लिए प्रदेश के नाम प्रमुख कार्यकर्ताओं को भेजा थे। पैनल के लिए नाम आ गए हैं। जिस पर जिला व प्रदेश प्रभारियों से फीड बैक किया है। जल्द ही कोर कमेटी की बैठक होगी। जिसके बाद प्रदेश कार्य समिति में पैनल चर्चा करने के बाद केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजा जाएगा।  केंद्रीय संसदीय बोर्ड निर्धारित समय सीमा में प्रत्याशी तय कर देगा।
विज्ञापन


जिसको टिकट मिलेगा, सब उसके पीछे चलेंगे
धामी ने कहा कि किसका टिकट कटेेगा, किसे मिलेगा इस पर कोई चर्चा नहीं हुई है। जिसको भी टिकट मिलेगा सभी उसके पीछे चल कर पार्टी की जीत के लिए काम करेंगे। भाजपा सबसे बड़ी राजनीति पार्टी है। जिससे टिकट लेने वाले कार्यकर्ताओं की लंबी लाइन है। टिकट एक को ही मिलेगा। सबका लक्ष्य एक है, अबकी बार 60 पार। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Election 2022: मुख्यमंत्री धामी पर रिपोर्ट की मांग लेकर कांग्रेस पहुंची चुनाव आयोग, लगाया आचार संहिता उल्लंघन का आराेप 

डेढ़ लाख करोड़ की मंजूरी, हर क्षेत्र में विकास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता मिल कर काम कर रहे हैं। पांच सालों में राज्य को डेढ़ लाख करोड़ की स्वीकृति मिली है। कई योजना पूरी हो चुकी है। कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है, जिसमें विकास न हुआ हो। सड़क, हवाई सेवाएं,  स्वास्थ्य, चारधाम रोड और भारत माला, 29 करोड़ टनकपुर बागेश्वर ब्रॉडग्रेज रेल लाइन सर्वे, ऊधमसिंह नगर में एम्स सैटेलाइट सेंटर, जमरानी बांध परियोजना को सैद्धांतिक स्वीकृति, लखवाड़ परियोजना को 5700 करोड़ की स्वीकृत मिली है। 

जल्द आएगा पार्टी का घोषणा पत्र

चुनाव के लिए पार्टी के संकल्प पत्र के लिए सभी तैयारियां हो गई है। प्रदेश के विकास का जो विजन है। उसके आधार पर जल्द ही घोषणा पत्र आएगा।

प्रदेश के लोगों ऐसी सरकार चाहते हैं, जो केंद्र से मिलकर काम करें
धामी ने कहा कि प्रदेश की जनता ऐसी सरकार चाहते हैं जो केंद्र के साथ चले और मिल कर काम करें। सभी का आशीर्वाद और साथ मिल रहा है। हमने लगातार काम किए हैं। वही हमारा प्रचार है। कांग्रेस ने सत्ता में रह कर काले कारनामे किए हैं। काले पंजे व खूनी पंजे को प्रदेश के लोगों ने देखा है। लोगों को इससे निजात मिली है। पीएम मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड तेजी से विकास कर रहा है। 

हमारी टक्कर किसी से नहीं 
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चुनाव में हमारी टक्कर किसी से नहीं है। हम काम के आधार पर पूरी तरह आश्वस्त हैं। कांग्रेस और आप दोनों की दल का एजेंडा चुनाव है। उनके पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है। कांग्रेस की लड़ाई जगजाहिर है। 2016 में कांग्रेस टूट गई थी। अब कुर्सी के लिए लड़ाई चल रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी न तो भाजपा और न ही कांग्रेस को नुकसान पहुंचाएगी। आप देश को नुकसान पहुंचाने वाली पार्टी है।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक के बाद बोले सीएम धामी, स्थिति नियंत्रण में
ओमिक्रॉन के तेजी से बढ़ रहे प्रकोप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल बैठक के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की स्थिति रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्थिति नियंत्रण में है। अस्पतालों में इंतजाम भी पुख्ता किए गए हैं। गुरुवार को पीएम मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से ओमिक्रॉन को लेकर चर्चा की। वर्चुअल बैठक के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा बैठक में कई महत्वपूर्ण सुझाव मिले हैं। 

प्रधानमंत्री की ओर से दिए गए सुझावों पर हम तेजी से अमल करेंगे। राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। सीमाओं के साथ ही सभी जगह टेस्टिंग की जा रही है। कोविड सेंटरों के अलावा अन्य सरकारी व निजी अस्पताल अलर्ट मोड पर हैं। मेडिकल कॉलेजों में कोविड सेंटर बनाकर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। मरीजों की रिकवरी दर बहुत अच्छी है।

अस्पतालों में दवाईयां व ऑक्सीजन आदि की व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में है। वैक्सीनेशन अभियान लगातार जारी है। किशोरों को वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू हो चुका है, जिसे युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। फ्रंटलाइन कोरोना वर्करों और बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगाई जा रही है। सामूहिक भागीदारी से ही कोरोना महामारी पर विजय संभव है। इसलिए बुजुर्गों और बच्चों को अति आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर लेकर व पूर्ण सुरक्षा के साथ निकले। मास्क पहने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed