फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: Congress claims That many BJP people have joined party

उत्तराखंड चुनाव 2022: कांग्रेस का दावा, कई भाजपाइयों ने थामा पार्टी का हाथ 

Fri, 26 Nov 2021 11:27 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 26 Nov 2021 11:27 PM IST
सार

Uttarakhand Election 2022: गणेश गोदियाल ने कांग्रेस में शामिल हुए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का बहुत पुराना इतिहास है। देश को आजाद कराने से लेकर आजादी के बाद देश के नव निर्माण में कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Congress claims   That many BJP people have joined party
गणेश गोदियाल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की उपस्थिति में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महामंत्री अनुपमा रावत, महावीर सिंह रावत और देवेंद्र तोमर के नेतृत्व में कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी का दावा है कि कांग्रेस का हाथ थामने वाले सभी लोग भाजपा से जुड़े रहे हैं। 

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कांग्रेस में शामिल हुए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का बहुत पुराना इतिहास है। देश को आजाद कराने से लेकर आजादी के बाद देश के नव निर्माण में कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज भाजपा के कुनीतियों के कारण समाज का हर वर्ग कांग्रेस से जुड़ना चाहता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की दमनकारी नीतियों से देश को बचाने केे लिए हमें एकजुट होने की आवश्यकता है।  
विज्ञापन


चुनाव 2022: देहरादून में पीएम मोदी की रैली में एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य, तैयारी में जुटे नेता
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में होरी पाल पूर्व प्रधान, अजय चैधरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, ओम प्रकाश पूर्व प्रधान, भानु, सुनील पाल, टिकमपाल, श्यामसिंह पाल, सुनील पाल, मामचंद, पवन राणा, सोहन सिंह, शौकीन सिंह कलुड़ा, टेक चंद सैनी, विमला सैनी, गजेंद्र सिंह कलुड़ा, विकास रावत, ऋषिपाल राणा, भागवत नेगी, पवन सिंह पंवार, रूपेश प्रधान, पप्पू कागड़ी, नरेश चौहान, सुनील अमोली, संदीप, राकेश चैधरी, विकास रावत आदि प्रमुख रहे।

नड्डा, शाह, मोदी के दौरों पर कांग्रेस ने उठाया सवाल

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कांग्रेस पर तंज किया वह अपने शीर्ष नेताओं को बुलाने से घबरा रही है। उनके इस बयान को कांग्रेस नेताओं पलटवार के तौर पर देखा जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराखंड में हो रहे दौरों को लेकर कहा कि भाजपा को अपने प्रदेश स्तर के नेताओं का विश्वास नहीं है।

कौशिक ने इसका जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने शीर्ष नेताओं के उत्तराखंड आगमन पर अपना माहौल बिगड़ने का खतरा उत्पन्न हो जाता है। इसीलिए वह अपने राष्ट्रीय नेताओं को उत्तराखंड में आमंत्रित नहीं करते हैं। 

भाजपा में स्थानीय नेताओं पर विश्वास न होने के कांग्रेस के बयान पर पलटवार करते हुए कौशिक ने कहा कि कांग्रेस को खुद की चिंता करने की जरूरत है। वर्तमान में कांग्रेस घबराई हुई है और बेचैनी के चलते उसे कुछ सूझ नहीं रहा है।

कांग्रेस की हालत यह है कि ढाई साल से वह अपने अध्यक्ष का चुनाव तक नहीं कर पाई। प्रदेश स्तर पर नेता अपने राष्ट्रीय नेताओं को बुलाने में हमेशा परहेज करते हैं। उन्हें लगता है कि कहीं लेने के देने न पड़ जाएं। ऐसा पहले कई बार घटित हो चुका है। जब उसके बड़े नेता रैली करने गए तो खामियाजा उठाना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed