फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: Congress and BJP expelled many people from party

Uttarakhand Assembly Election 2022: कांग्रेस ने चार और लोगों को छह साल के लिए पार्टी से निकाला 

Thu, 10 Feb 2022 12:19 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 10 Feb 2022 12:19 PM IST
सार

भाजपा ने रायपुर विधानसभा क्षेत्र और डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में अधिकृत प्रत्याशी की मुखालफत कर रहे सात पदाधिकारियों को निष्कासित कर दिया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Congress and BJP expelled many people from party
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं विधानसभा चुनाव में पार्टी अनुशासन के खिलाफ कार्य करने वाले चार और लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है। इसके अलावा पार्टी महासचिव लक्ष्मी राणा के स्पष्टीकरण के बाद उनका निष्कासन निरस्त कर दिया गया है। उन्हें पौड़ी गढ़वाल की लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र में प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के निर्देश पर यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र से पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं एआईसीसी सदस्य हंसपाल बिष्ट, सुनील वरूण, वरदेव सिंह, उर्वीदत्त गुरुली को पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं अनुशासनहीनता के चलते तत्काल प्रभाव से पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन


Uttarakhand Election 2022:  गरमाएगा राजनीतिक माहौल, कल राजनाथ सिंह और 12 को सीएम योगी करेंगे जनसभा
विज्ञापन
विज्ञापन


जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक अनुशासित संगठन है। इसमें यदि अनुशासनहीनता होती है तो उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दूसरी तरफ महासचिव लक्ष्मी राणा की ओर से प्रदेश प्रभारी से वार्ता कर अपना स्पष्टीकरण दिया गया था। इसके बाद प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के निर्देश पर उनका निष्कासन निरस्त हुआ है। 

पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर सात पदाधिकारी भाजपा से निष्कासित
भाजपा ने रायपुर विधानसभा क्षेत्र और डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में अधिकृत प्रत्याशी की मुखालफत कर रहे सात पदाधिकारियों को निष्कासित कर दिया है। भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट के निर्देश पर महामंत्री रतन सिंह चौहान ने बुधवार को इसका आदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि रायपुर विधानसभा क्षेत्र के छह और डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के एक पदाधिकारी पर कार्रवाई की गई है।

उन्होंने बताया कि किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष दिनेश केमवाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता दीपक फरासी, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी बिजेंद्र सिंह नेगी (बिज्जी), मंडल महामंत्री गणेश सिलमाणा, वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोज कुकरेती व सुरेंद्र सिंह नेगी को हटाया गया है। इसके अलावा डोईवाला के वरिष्ठ कार्यकर्ता रामानंद बहुगुणा भी शामिल हैं। महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने बताया कि पार्टी में अनुशासनहीनता को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 


कांग्रेस को झटका : हरिद्वार की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बृजरानी भाजपा में
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को झटका लगा है। हरिद्वार की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बृज रानी ने भाजपा की सदस्यता ले ली। वह झबरेड़ा विधानसभा सीट पर कांग्रेस से टिकट न मिलने से नाराज थीं। बुधवार को पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने मीडिया सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में बृज रानी और उनके साथ कार्यकर्ताओं को सदस्यता दिलाई। इस मौके पर डॉ. निशंक ने सभी का स्वागत करते हुए आश्वस्त किया कि भाजपा में उन्हें उचित सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आप सभी का दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे लोकप्रिय नेता वाली पार्टी में स्वागत है।

आज से आप सभी भी को पार्टी के उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाने और विकास की गंगा बहाने के मिशन में जुटना होगा। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी में शामिल हुई बृज रानी को हरिद्वार को लोकप्रिय नेता बताते हुए अफसोस जताया कि कांग्रेस ने उनको महत्व देने के बजाय उनका टिकट ही काट दिया। बृज रानी के सम्मान की रक्षा करते हुए हरिद्वार की सभी 11 सीटों पर कांग्रेस को जनता सबक सिखाएगी। इस अवसर पर बृज रानी के साथ डॉ. यूगेंद्र कुमार, उधम सिंह, साहब सिंह, आलोक चौहान, सूरत सिंह लादी प्रधान, शेर सिंह पुंडीर, अजब सिंह, मोहम्मद अरशद, सईद, सलमान, गुफरान, नफीस, अनवर, डॉ. शौकीन, शारिक, डॉ. मजाहिर, ओमपाल सिंह, राजू कुमार, मोहित आदि ने सदस्यता ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed