फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: Congress agrees on 45 contenders names, list will be released soon

Uttarakhand Election 2022: कांग्रेस में 45 दावेदारों के नाम पर बनी सहमति, नए साल में जारी होगी सूची

Sat, 01 Jan 2022 10:55 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 01 Jan 2022 10:55 AM IST
सार

हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस नए साल को नए संघर्ष की भावना के साथ मनाएगी। कार्यकर्ता बेरोजगारी, महंगाई, दलित उत्पीड़न और भ्रष्टाचार आदि के मुद्दों को लेकर आज संघर्ष संकल्प के रूप में गांधी जी की प्रतिमा के सामने उपवास पर बैठेंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Congress agrees on 45 contenders names, list will be released soon
हरीश रावत - फोटो : एएनआई फाइल फोटो

विस्तार

कांग्रेस में टिकट के लिए 45 दावेदारों के नाम पर सहमति बन गई है। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का। उन्होंने कहा कि नए साल में प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। हालांकि 45 दावेदारों की इस सूची में उनका नाम शामिल नहीं है। यदि पार्टी किसी सीट पर चाहेगी तो वह चुनाव मैदान में उतरेंगे। 

विज्ञापन


लापरवाही की वजह से कोविड में कई लोगों ने अपनों को खोया
कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस नए साल को नए संघर्ष की भावना के साथ मनाएगी। कार्यकर्ता बेरोजगारी, महंगाई, दलित उत्पीड़न और भ्रष्टाचार आदि के मुद्दों को लेकर आज संघर्ष संकल्प के रूप में गांधी जी की प्रतिमा के सामने उपवास पर बैठेंगे। ताकि 2022 में जनता की इन तमाम परेशानियों से निजात का रास्ता निकाला जा सके। पूर्व मुख्यमंत्री इस दौरान प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की आपराधिक स्तर की लापरवाही की वजह से कोविड में कई लोगों ने अपनों को खोया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड चुनाव 2022: विजय संकल्प यात्रा के समापन पर पहुंचेंगे गडकरी-राजनाथ, जनवरी पहले सप्ताह में आएंगे केजरीवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


आज भी लोगों के जेहन में यह दर्द है कि समय रहते ऑक्सीजन, बैड, दवा आदि की व्यवस्था कर ली गई होती तो उनके परिजन और परिचित आज भी उनके बीच होते। कुंभ में कोविड जांच घपला हुआ। बीते साल 2021 में बेरोजगारी का दर्द भी हर परिवार और नौजवान झेल रहा है। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। हालत यह है कि उत्तराखंड सर्वाधिक बेरोजगारी वाला राज्य बन गया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस में 45 प्रत्याशियों के नामों पर सर्वसम्मति बन चुकी है। जल्द ही प्रत्याशियों के नाम घोषित होंगे। यह पूछे जाने पर कि इस लिस्ट में उनका नाम भी शामिल है। उन्होंने कहा कि इसमें उनका नाम नहीं है।     
 

2021 में भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बनते देखा : हरीश

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि 2021 में प्रदेश में भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बनते देखा। जबकि नौकरियों की खुलेआम निलामी होते देखी। खनन के नाम पर नदियां खोद दी गईं। खुद सरकार के एक मंत्री ने भी कहा कि इस तरह का खनन हो रहा है, जिसमें मानकों को ताक पर रख दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा सरकार के एक मंत्री के एक टीवी चैनल के इंटरव्यू में प्रदेश की सब्सिड़ी लेने वाली जनता को हरामखोर कहे जाने की निंदा की। 

दलित उत्पीड़न ने किया सभी को शर्मसार 
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश में दलित उत्पीड़न के मामलों ने सभी को शर्मसार कर दिया। भोजन माता के हाथ का खाना उसके दलित होने की वजह से नहीं खाया गया। सितारगंज में एक अध्यापक को सड़क की दुर्दशा की स्थिति बताने पर पीटा गया। आरोप लगाया जाता है कि विधायक के गनर की वर्दी फाड़ने का प्रयास किया गया।

हम सबकी इच्छा है हरीश रावत चुनाव लड़ें : गणेश  
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि हम सबकी इच्छा है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चुनाव लड़ें, पार्टी ने अपनी इच्छा से उन्हें अवगत करा दिया है। अब पूर्व मुख्यमंत्री को इस पर निर्णय लेना है। 

आजीविका प्रोजेक्ट के कर्मचारियों को पिछले दो महीने से नहीं मिला वेतन : गोदियाल 
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि सरकार प्रदेश में आजीविका प्रोजेक्ट को बंद करने जा रही है। यही वजह है कि अब तक पिछले दो महीने से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला। इसके अलावा राजस्व निरीक्षक हड़ताल पर हैं, बेरोजगार फार्मेसिस्ट, रोडवेज कर्मचारी, जल निगम कर्मचारी, पुलिस कर्मचारियों के परिजन, राज्य आंदोलनकारी, पीआरडी के जवान, उत्तराखंड सचिवालय संघ के कर्मचारी, बीपीएड एवं एमपीएड कर्मचारी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। सरकार के पास पांच दिन का समय बचा है। सरकार को इनकी मांगों पर जल्द अमल करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed