फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: Coincidences of triangular contest in Gangotri assembly seat

उत्तराखंड चुनाव 2022: 19 साल बाद फिर बने गंगोत्री विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले के संयोग 

Thu, 10 Feb 2022 03:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 10 Feb 2022 03:42 PM IST
सार

चार धामों में प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के नाम वाली इस सीट पर राज्य गठन के बाद हुए चुनावों में जनता ने भाजपा और कांग्रेस को बारी-बारी से मौका दिया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Coincidences of triangular contest in Gangotri assembly seat
आम आदमी पार्टी के सीएम चेहरा रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

विज्ञापन

गंगोत्री विस सीट पर राज्य गठन के पहले से जिस पार्टी का विधायक सूबे में उसकी सरकार का मिथक बना हुआ है। आम आदमी पार्टी के सीएम चेहरा रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल के गंगोत्री सीट से चुनाव मैदान में उतरने से यह वीआईपी सीट बनकर उभरी है। जिस पर 19 साल बाद त्रिकोणीय मुकाबले के संयोग बने हैं। सीट पर कब्जा जमाने के लिए भाजपा और कांग्रेस के साथ आप ने जोर लगाया हुआ है।

चार धामों में प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के नाम वाली इस सीट पर राज्य गठन के बाद हुए चुनावों में जनता ने भाजपा और कांग्रेस को बारी-बारी से मौका दिया है। वर्ष 2002 के पहले चुनाव में यहां भाजपा, कांग्रेस के साथ भाकपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला था। जिसमें भाकपा के कमला राम नौटियाल ने भाजपा के बुद्धि सिंह पंवार को तीसरे पायदान पर धकेल दिया था। हालांकि कमला राम भी नहीं जीते थे।

विज्ञापन


Uttarakhand Election 2022: भाजपा के दृष्टि पत्र में युवाओं के लिए 50 हजार नौकरियां, बेरोजगारों को तीन हजार रुपये प्रतिमाह भत्ते का वादा
विज्ञापन
विज्ञापन


मामूली अंतर से कांग्रेस के विजयपाल सजवाण चुनाव जीते थे। इसके बाद वर्ष 2007 में भाजपा से गोपाल सिंह रावत, 2012 में कांग्रेस के विजयपाल सजवाण और 2017 में भाजपा से गोपाल रावत चुनाव जीते थे। इस बार के चुनाव में सीट पर भाजपा, कांग्रेस और आप सहित कुल 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिनमें निवर्तमान विधायक गोपाल सिंह रावत के निधन के बाद भाजपा ने दस से अधिक टिकट के दावेदारों के बीच से पूर्व ब्लाक प्रमुख भटवाड़ी सुरेश चौहान को मैदान में उतारा है।

वहीं कांग्रेस से विजयपाल सजवाण मैदान में हैं। लेकिन आप के रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल की मौजूदगी से यहां वर्ष 2002 का त्रिकोणीय मुकाबला दोहराता हुआ दिख रहा है। अन्य प्रत्याशियों में भाकपा से महावीर भट्ट, उक्रांद से जसवीर असवाल, जय महाभारत पार्टी से बाबू लाल घोघियाल, सपा से विजय बहुगुणा, बसपा के बुद्धिलाल और निर्दलीय नवनीत उनियाल शामिल हैं। इस विधान सभा क्षेत्र में विकासखंड भटवाड़ी व डुंडा आते हैं। जिसमें महिला वोटरों की संख्या आधे के करीब होने से महिला मतदाताओं का वोट खासा महत्वपूर्ण रहेगा। इस चुनाव में गली-महल्लों और गांव-कस्बों में चुनाव प्रचार का शोर है। लेकिन इस शोर शराबे के बीच भी मतदाता मौन है। जिसके चलते राजनैतिक दलों के साथ राजनैतिक विश्लेषक कोई आंकलन नहीं कर पा रहे हैं। 

संक्षिप्त परिचय
वर्ष 2002 में कांग्रेस के विजयपाल सजवाण,2007 में भाजपा के गोपाल रावत, 2012 में कांग्रेस के विजयपाल सजवाण और वर्ष 2017 में भाजपा के गोपाल सिंह रावत विधायक बने। 

कुल मतदाता
कुल-86938
महिला-42279
पुरूष-44658

स्थानीय मुद्दे
जिला मुख्यालय में वर्षों से लंबित बस अड्डे व पार्किंग का निर्माण, भूमि आवंटन के बाद भी लंबित कूड़ा निस्तारा केंद्र का निर्माण, हर्षिल को फलपट्टी बनाने की मांग, उत्तरकाशी से गंगोत्री तक ऑलवेदर रोड का लंबित निर्माण आदि। 

इन दावेदारों के बीच मुकाबला
भाजपा की डबल इंजन की सरकार में जनता अपने को ठगा हुआ महसूस कर रही है। महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की कर्ज माफी और बंद पड़ी जल विद्युत परियोजनाओं के मुद्दे को लेकर जनता भाजपा को सबक सीखाने का मन बना चुकी है। शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार और पलायन रोकना मेरी प्राथमिकता में है। 

-विजयपाल सजवाण, कांग्रेस प्रत्याशी

उत्तराखंड के नव निर्माण के लिए मैं राजनीति में आया हूं। उत्तरकाशी में लोगों की मूल जरूरतों को पूरा करने के लिए तरतीब ढंग से मास्टरप्लान के साथ काम किया जाएगा। उत्तरकाशी के साथ राज्य के विकास के लिए यही रोडमैप होगा। 
- कर्नल अजय कोठियाल(सेवानिवृत्त), आप प्रत्याशी

स्वर्गीय.गोपाल सिंह रावत ने गंगोत्री विधानसभा के विकास के लिए कई काम किए। मैं उनके कामों को आगे बढ़ाने के लिए काम करूंगा। शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने, पलायन को रोकर इसे आदर्श विधानसभा बनाया जाएगा। 
-सुरेश चौहान, भाजपा प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed