फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022: CM Pushkar Singh Dhami Dhami will meet central leaders in Delhi today

उत्तराखंड सत्ता संग्राम 2022: आज दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से मिलेंगे सीएम धामी, चुनाव की तैयारी पर हो सकती है चर्चा

Sat, 27 Nov 2021 11:11 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 27 Nov 2021 11:11 AM IST
सार

uttarakhand election 2022: नई दिल्ली में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुछ कार्यक्रम हैं। इस दौरान वह पार्टी के केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022: CM Pushkar Singh Dhami Dhami will meet central leaders in Delhi today
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को नई दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह भाजपा के केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा होने की संभावना
नई दिल्ली रवाना होने से पूर्व मुख्यमंत्री बागेश्वर जाएंगे। वहां विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद उनका पंतनगर एयरपोर्ट से नई दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। सूत्रों के मुताबिक, नई दिल्ली में भी उनके कुछ कार्यक्रम हैं।
विज्ञापन


इस दौरान वह पार्टी के केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। मुलाकात में विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा होने की संभावना है।

उत्तराखंड सत्ता संग्राम 2022: वाम दलों की नींव तो थी मजबूत, लेकिन नहीं बन पाया ‘लाल किला’
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीएम आवास में आत्मनिर्भर उत्तराखंड सम्मेलन आज

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शनिवार को सीएम आवास में आत्मनिर्भर उत्तराखंड सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री के अलावा नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ.राजीव कुमार, पद्मभूषण डॉ.अनिल जोशी, मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु भी संबोधित करेंगे।

सम्मेलन के प्रथम तकनीकी सत्र में जलवायु और प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन में पद्मभूषण डॉ.अनिल जोशी, नीति आयोग विशेषज्ञ सलोनी गोयल, वाडिया संस्थान के निदेशक डॉ.कालाचंद सैन, प्रभारी निदेशक आईसीएआर तथा निदेशक वाइल्ड लाइफ संस्थान डॉ.धंनजय मोहन शामिल रहेंगे। द्वितीय सत्र में तकनीकी आधारित सेवाएं विषय पर केंद्र सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. के विजय राघवन, नीति आयोग के वरिष्ठ परामर्शदाता रामा एम कामा राजु, निदेशक इंडियन इंस्टीट्यूट आफ रिमोट सेंसिंग डॉ.प्रकाश चौहान, सचिव जैव प्रौद्योगिकी विभाग डॉ.राजेश गोखले शामिल रहेंगे।

तृतीय सत्र में आर्थिकी एवं रोजगार विषय पर सीएसआईआर के डॉ.शेखर सी मांडे, नीति आयोग से डॉ.नीलम पटेल, अजित पाय व वीपीकेएएस अल्मोड़ा के निदेशक डॉ.लक्ष्मीकांत शामिल रहेंगे। चौथे सत्र में अवस्थापना विकास पर वरिष्ठ विशेषज्ञ नीति आयोग अल्पना जैन, निदेशक सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टिटयूट डॉ. एन गोपालकृष्णन, आईआईपी के निदेशक डॉ.अंजन राय पैनल में शामिल रहेंगे। कार्यक्रम के संयोजक मुख्यमंत्री के मुख्य समन्वयक प्रो. दुर्गेश पंत हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed