{"_id":"61deb5f582494d78dc5e29c9","slug":"uttarakhand-election-2022-chief-minister-pushkar-singh-dhami-press-conference-in-dehradun-three-former-chief-ministers-also-accompanied-him","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: स्टिंग से पंजाब सरकार एक्सपोज, पीएम की सुरक्षा में चूक संयोग नहीं साजिश थी: मुख्यमंत्री धामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: स्टिंग से पंजाब सरकार एक्सपोज, पीएम की सुरक्षा में चूक संयोग नहीं साजिश थी: मुख्यमंत्री धामी
Wed, 12 Jan 2022 04:36 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 12 Jan 2022 04:36 PM IST
सार
प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री धामी के साथ में पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रेस वार्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मसले पर पंजाब की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। उन्होंने एक स्टिंग ऑपरेशन के हवाले से कहा कि पंजाब सरकार पूरी तरह से एक्सपोज हो गई। पीएम की सुरक्षा में चूक संयोग नहीं बल्कि साजिश थी। उन्होंने आरोप लगाया कि साजिश के तार कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से जाकर जुड़ते हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री बुधवार को एक पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने एक टीवी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लापरवाही बरते जाने का बड़ा खुलासा हुआ। ये सिर्फ चूक नहीं बल्कि इरादतन चूक थी। स्टिंग ने कई बड़े खुलासे किए जो गंभीर सवाल खड़े करते हैं। इसके आधार पर कहा जा सकता है कि ये कोई संयोग नहीं, एक बड़ी साजिश थी। ये अचानक नहीं हुआ, बल्कि पहले से तय था। ये भी कहा जा सकता है कि स्पॉन्टेनियस नहीं बल्कि स्पांसर्ड था।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टिंग ऑपरेशन में स्पष्ट सुना जा सकता है कि स्थानीय एसएचओ और डीएसपी (सीआईडी) को प्रधानमंत्री रूट पर रुकावट की जानकारी थी। जानकारी होने के बावजूद आला अधिकारियों ने इसे अनदेखा किया और कोई कार्रवाई नहीं की। इससे पता चलता है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में पंजाब सरकार की लापरवाही नहीं बल्कि मिलीभगत थी। स्थानीय पुलिस, स्थानीय सीआईडी और इंटेलीजेंस ने भी कुछ दिन पूर्व ही प्रधानमंत्री के रूट पर सुरक्षा चूक पर अपनी रिपोर्ट दी थी। इस रिपोर्ट पर पंजाब सरकार कुंडली मार कर बैठ गई। उन्होंने सिद्धू और हरीश रावत के बयानों की आलोचना भी की। पत्रकार वार्ता में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत व तीरथ सिंह रावत उपस्थित थे।
विज्ञापन
खालिस्तान गुट भी रैली के खिलाफ सक्रिय था
मुख्यमंत्री ने कहा कि खुफिया विभाग की टीम ने बताया था कि प्रधानमंत्री रैली में गड़बड़ी होने जा रही है। खालिस्तान गुट भी रैली के खिलाफ सक्रिय था। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी से घृणा करते-करते कांग्रेस देश से, प्रधानमंत्री के पद से, संविधान, सेना, सुरक्षा व राष्ट्रहित से ही घृणा करने लगी है। पीएम की सुरक्षा में साजिश के तार राजनीतिक रूप से सीधे कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से जाकर जुड़ते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले भी पुलवामा पर सियासत कर पाकिस्तान को क्लीन चिट देना सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल, बालाकोट पर सबूत मांगाना और बार-बार पाकिस्तान और चीन के प्रोपेगंडा के साथ सुर से सुर मिलाना केवल एक व्यक्ति से नफरत करते करते यह कांग्रेस की आदन बन चुकी है।
किया है, करती है, करेगी सिर्फ भाजपा
उत्तराखंड भाजपा ने 2022 के चुनावी समर के लिए किया है, करती है, करेगी सिर्फ भाजपा का नारा गढ़ा। बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में नारे की घोषणा की। रिस्पना पुल स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में जब मुख्यमंत्री ने नारा सुनाया कि किया है, करती है, करेगी सिर्फ भाजपा तो मीडियाकर्मियों ने सवाल उछला क्या? जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य गठन के लिए लंबा संघर्ष हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजयेपी ने उत्तराखंड राज्य बनाया। विशेष औद्योगिक पैकेज दिया। मोदी सरकार ने वन रैंक वन पेंशन लागू की।
सैन्य बहुल राज्य में रह रहे सैनिक परिवारों को इसका लाभ मिला योग और भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाया। पूरी दुनिया में योग को मान्यता मिली। सीएम ने चारधाम आलवेदर रोड, भारत माला प्रोजेक्ट, ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल मार्ग, बागेश्वर टनकपुर रेल लाइन, लखवाड़ जल विद्युत परियोजना, केदारनाथ व बदरीनाथ की पुनर्निर्माण परियोजना व राज्य सरकार की होम स्टे योजना, 24 हजार खाली पदों को भरना समेत राज्य सरकार की कई उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के मध्य परिसंपत्तियों के बंटवारे का जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए 10 साल का रोड मैप तैयार करने के लिए कहा गया है। हम इस दिशा में काम कर रहे हैं कि जब उत्तराखंड को 25 वर्ष होंगे तब हमारा राज्य देश का अग्रणीय राज्य होगा।
सूर्यधार झील पर पूछा सवाल तो सीएम बोले अब तो सारी पावर सीज है
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की विधानसभा में भाजपा सरकार में बनी सूर्यधार झील के मामले में सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज की जांच और कार्रवाई के आदेश से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अंजान हैं। पत्रकार वार्ता में जब उनसे यह प्रश्न पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अब तो चुनाव आचार संहिता लग चुकी है और सबकी पावर सीज है। तीन-तीन मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस द्वारा गढ़े के तीन तिगाड़ा स्लोगन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की नीतियां वहीं, नेतृत्व वही है, सिर्फ चेहरा बदला है। उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार किया कि जिनके घर शीशे के हैं, वो पत्थर न फेंके। पहले अपने घर का झगड़ा निपटा लें। देवस्थानम बोर्ड का फैसला पलटने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जब यह फैसला लिया गया होगा, उस समय की स्थितियां अलग थीं। बोर्ड भंग करने का फैसला सभी से चर्चा के बाद लिया गया। मुख्यमंत्री से सूर्यधार झील के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने प्रकरण से अनभिज्ञता जाहिर की। उन्होंने कहा कि आचार संहिता लागू है, इसलिए अब तो कोई जांच नहीं हो सकती। अब सबकी सारी पावर सीज हैं।