उत्तराखंड चुनाव 2022: राज्य में 70 बूथों पर वोटरों को लाना चुनौती, इन पर जागरुकता के लिए विशेष जोर
देहरादून के रायपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली डिफेंस कालोनी में पिछले चुनाव में इस विधानसभा का सबसे कम 40.73 प्रतिशत मतदान हुआ था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के दुर्गम इलाकों में ही नहीं, शहरी इलाकों में लोगों को बूथ तक लाना ज्यादा मुश्किल काम है। निर्वाचन विभाग की ओर से वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में हर विधानसभा में एक-एक सबसे कम मतदान वाले बूथों को चिन्हित किया गया। इससे पता चलता है कि कई वीआईपी माने जाने वाले इलाकों में वोटरों को बूथ तक आने में अपेक्षाकृत कम दिलचस्पी होती है।
देहरादून के रायपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली डिफेंस कालोनी में पिछले चुनाव में इस विधानसभा का सबसे कम 40.73 प्रतिशत मतदान हुआ था। देहरादून कैंट सीट के न्यू फॉरेस्ट बूथ पर इस विधानसभा क्षेत्र का सबसे कम 22.42 प्रतिशत मतदान हुआ था। हरिद्वार के बीएचईएल रानीपुर के टीएचडीसी ऑफिस बूथ पर सबसे कम 23.96 प्रतिशत मतदान हुआ था।
Uttarakhand Election 2022: एलान से पहले भाजपा व कांग्रेस में दावेदारी का संघर्ष, बगावत की आहट
दुर्गम इलाकों की बात करें तो पिथौरागढ़ की धारचूला सीट के क्वारिजिमिया बूथ पर महज 1.94 प्रतिशत ही मतदान हुआ था। इसी प्रकार, नैनीताल जिले में भीमताल सीट पर कौंटा नाम का बूथ ऐसा था, जिस पर महज 1.35 प्रतिशत मतदान हुआ था। टिहरी की घनसाली विधानसभा सीट पर अर्श नाम के बूथ पर 10.10 प्रतिशत ही मतदान हुआ था।
निर्वाचन विभाग की स्वीप टीम ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या के निर्देशों पर राज्य समन्वय मोहम्मद असलम के नेतृत्व में इन सबसे कम पोलिंग वाले बूथों पर लगातार पांच साल तक काम किया है। अभी भी लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने का काम किया जा रहा है ताकि मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी हो।
यह हैं प्रदेश के सबसे कम मतदान वाले बूथ
उत्तरकाशी - पुरोला - जाखली - 44.94 प्रतिशत
उत्तरकाशी - यमुनोत्री - जगत मल्ला - 32.47 प्रतिशत
उत्तरकाशी - गंगोत्री - बगोरी- 28.73 प्रतिशत
चमोली - बदरीनाथ - सुनील - 32.77 प्रतिशत
चमोली - थराली - गावनी - 44.92 प्रतिशत
चमोली - कर्णप्रयाग - कर्णप्रयाग - 36.99 प्रतिशत
रुद्रप्रयाग - केदारनाथ - तोशी - 15.13 प्रतिशत
रुद्रप्रयाग - रुद्रप्रयाग - सेरा - 35.83 प्रतिशत
टिहरी - घनसाली - अर्श - 10.10 प्रतिशत
टिहरी - देवप्रयाग - पानव - 29.79 प्रतिशत
टिहरी - नरेंद्रनगर - गंगवाड़ीगांव - 34.78 प्रतिशत
टिहरी - प्रतापनगर - बसेली - 28.47 प्रतिशत
टिहरी - टिहरी - मोली - 33.78 प्रतिशत
टिहरी - धनोल्टी - कोट - 39.49 प्रतिशत
देहरादून - चकराता - ड्यडिलानी - 36.01 प्रतिशत
देहरादून - विकासनगर - डाकपत्थर - 43.24 प्रतिशत
देहरादून - सहसपुर - श्यामपुर - 51.58 प्रतिशत
देहरादून - धर्मपुर - केदारपुर - 27.54 प्रतिशत
देहरादून - रायपुर - डिफेंस कालोनी - 40.73 प्रतिशत
देहरादून - राजपुर रोड - तिलकरोड - 35.40 प्रतिशत
देहरादून - देहरादून कैंट - न्यू फॉरेस्ट - 22.42 प्रतिशत
देहरादून - मसूरी - कुलड़ी - 32 प्रतिशत
देहरादून - डोईवाला - सतेली गैरवाल -17.45 प्रतिशत
देहरादून - ऋषिकेश - वीरभद्र - 41.37 प्रतिशत
हरिद्वार - हरिद्वार - पन्नालाल भल्ला - 34.48 प्रतिशत
हरिद्वार - बीएचईएल रानीपुर - टीएचडीसी ऑफिस - 23.96 प्रतिशत
हरिद्वार - ज्वालापुर - दादुपुर गोविंदपुर - 53.21 प्रतिशत
हरिद्वार - भगवानपुर - भगवानपुर - 61.43 प्रतिशत
हरिद्वार - झबरेड़ा - सलेमपुर राजपुतान - 47.53 प्रतिशत
हरिद्वार - पिरान कलियर - शफीपुर - 53.54 प्रतिशत
हरिद्वार - रुड़की - रुड़की - 11.94 प्रतिशत
हरिद्वार - खानपुर - अशोक नगर ढंढेरा - 47.99 प्रतिशत
हरिद्वार - मंगलौर - खेड़ाजट्ट - 61 प्रतिशत
हरिद्वार - लक्सर - लक्सर - 48.83 प्रतिशत
हरिद्वार - हरिद्वार ग्रामीण - नलोवाला - 54.37 प्रतिशत
पौड़ी - यमकेश्वर - डाबर - 30.26 प्रतिशत
पौड़ी - पौड़ी - पौड़ी - 26.69 प्रतिशत
पौड़ी - श्रीनगर - रौता - 40.89 प्रतिशत
पौड़ी - चौबट्टाखाल - बारसुनी - 30.50 प्रतिशत
पौड़ी - लैंसडौन - पौंड - 34.29 प्रतिशत
पौड़ी - कोटद्वार - कालागढ़ - 44.94 प्रतिशत
पिथौरागढ़ - धारचूला - क्वारिजीमिया - 1.94 प्रतिशत
पिथौरागढ़ - डीडीहाट - धोबंस - 48.14 प्रतिशत
पिथौरागढ़ - पिथौरागढ़ - विन - 34.58 प्रतिशत
पिथौरागढ़ - गंगोलीहाट - राउतेरा - 32.11 प्रतिशत
बागेश्वर - कपकोट - सुंदिल - 48.83 प्रतिशत
बागेश्वर - बागेश्वर - तरमोली - 38.72 प्रतिशत
अल्मोड़ा - द्वाराहाट - धमेरा - 33.27 प्रतिशत
अल्मोड़ा - सल्ट - उजरद - 30.02 प्रतिशत
अल्मोड़ा - रानीखेत - पस्तोरावर - 7.77 प्रतिशत
अल्मोड़ा - सोमेश्वर - दलमोटि - 24.84 प्रतिशत
अल्मोड़ा - अल्मोड़ा - अल्मोड़ा - 35.94 प्रतिशत
अल्मोड़ा - जागेश्वर - कोल - 32.64 प्रतिशत
चंपावत - लोहाघाट - बिनवागांव - 35.94 प्रतिशत
चंपावत - चंपावत - बकोरा - 37.30 प्रतिशत
नैनीताल - लालकुआं - लालकुआं - 49.23 प्रतिशत
नैनीताल - भीमताल - कौंटा -1.35 प्रतिशत
नैनीताल - नैनीताल - तल्लीताल - 30.83 प्रतिशत
नैनीताल - हल्द्वानी - रानीबाग - 27.99 प्रतिशत
नैनीताल - कालाढुंगी - भाड्यूनी - 41.80 प्रतिशत
नैनीताल - रामनगर - रामनगर - 54.24 प्रतिशत
ऊधमसिंह नगर - जसपुर - राजपुर - 56.82 प्रतिशत
ऊधमसिंह नगर - काशीपुर - कछनल गुसाईं - 51.53 प्रतिशत
ऊधमसिंह नगर - बाजपुर - बारखेड़ी - 36.27 प्रतिशत
ऊधमसिंह नगर - गदरपुर - बाराखेड़ा - 39.65 प्रतिशत
ऊधमसिंह नगर - रुद्रपुर - रुद्रपुर - 29.16 प्रतिशत
ऊधमसिंह नगर - किच्छा - बेनी पंतनगर - 46.86 प्रतिशत
ऊधमसिंह नगर - सितारगंज - सितारगंज - 60.37 प्रतिशत
ऊधमसिंह नगर - नानकमत्ता - खटीमा - 50.57 प्रतिशत
ऊधमसिंह नगर - खटीमा - खटीमा - 62.43 प्रतिशत
प्रदेश के यह 10 सर्वाधिक पोलिंग वाले बूथ हैं मिसाल
जिला - विधानसभा सीट - बूथ का नाम - मतदान प्रतिशत
हरिद्वार - पिरान कलियर - हलवाखेड़ी - 99.21 प्रतिशत
हरिद्वार - खानपुर - जबर्दस्तपुर - 97 प्रतिशत
उत्तरकाशी - पुरोला - बरनाली - 96.25 प्रतिशत
हरिद्वार - हरिद्वार ग्रामीण - गाड़ोवाली - 95.94 प्रतिशत
देहरादून - डोईवाला - खट्टा - 95.91 प्रतिशत
उत्तरकाशी - यमुनोत्री - बिफेफ - 95.74 प्रतिशत
ऊधमसिंह नगर - रुद्रपुर - कुलवंत नगर - 95.18 प्रतिशत
हरिद्वार - ज्वालापुर - मुकरपुर - 94.96 प्रतिशत
उत्तरकाशी - गंगोत्री - जौराव - 94.59 प्रतिशत
हरिद्वार - मंगलौर - मानकचौक मंगलौर - 94 प्रतिशत