{"_id":"61e7b465992df94a84111aeb","slug":"uttarakhand-election-2022-cds-bipin-rawat-brother-vijay-rawat-met-cm-pushakr-singh-dhami-may-join-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Election 2022: जनरल बिपिन रावत के भाई भाजपा में शामिल, सीएम धामी भी रहे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Election 2022: जनरल बिपिन रावत के भाई भाजपा में शामिल, सीएम धामी भी रहे मौजूद
Wed, 19 Jan 2022 06:47 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 19 Jan 2022 06:47 PM IST
सार
बिपिन रावत के भाई कर्नल विजय रावत (सेवानिवृत्त) जल्द भाजपा में शामिल हो गए हैं। वहीं विजय रावत ने कहा है कि अगर बीजेपी कहेगी तो मैं चुनाव भी लड़ूंगा।
विज्ञापन
कर्नल विजय रावत (सेवानिवृत्त) भाजपा में शामिल
- फोटो : एएनआई
विस्तार
दिवंगत जनरल बिपिन रावत के भाई कर्नल विजय रावत (सेवानिवृत्त) भाजपा में शामिल हो गए हैं। इससे पहले उन्होंने बुधवार की सुबह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दिल्ली में मुलाकात की थी। जिसके बाद शाम को वह पार्टी में शामिल हो गए। सूत्रों से खबर है कि विजय रावत डोईवाला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।
विज्ञापन
मैं आभारी हूं: विजय रावत
इस दौरान विजय रावत ने कहा कि मैं आभारी हूं कि मुझे भाजपा में शामिल होने का मौका मिला। मेरे पिता रिटायर होने के बाद बीजेपी में थे और अब मुझे मौका मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच बहुत बुद्धिमान और भविष्यवादी है।
विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: पंजाब में बदली मतदान की तारीख, उत्तराखंड में भी उठी मांग
विज्ञापन
वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बिपिन रावत व उनके परिवार द्वारा की गई राष्ट्रसेवा को हमारा नमन है। मैं सदैव उनके सपनों के अनुरूप उत्तराखंड बनाने हेतु कार्य करता रहूंगा।
14 फरवरी को होगा मतदान
आगामी 14 फरवरी को उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। चुनाव के परिणाम 10 मार्च को आएंगे। गौरतलब है कि देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत समेत अन्य 12 अन्य लोगों का आठ दिसंबर 2021 को कुन्नूर हेलीकॉप्टर हादसे में निधन हो गया था।