{"_id":"61d02b09a3beb3338834d8d4","slug":"uttarakhand-election-2022-bjp-many-programs-will-be-held-on-january-7-in-70-areas-cm-will-address-live","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Election 2022: 70 विस क्षेत्रों में सात जनवरी को होंगे भाजपा के कई कार्यक्रम, सीएम लाइव करेंगे संबोधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Election 2022: 70 विस क्षेत्रों में सात जनवरी को होंगे भाजपा के कई कार्यक्रम, सीएम लाइव करेंगे संबोधन
Sat, 01 Jan 2022 03:59 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 01 Jan 2022 03:59 PM IST
सार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लाइव संबोधन करेंगे। कार्यक्रमों की अध्यक्षता संबंधित विधानसभा क्षेत्र के विधायक करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश सरकार राज्य के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में राज्य सरकार विकास योजनाओं से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करेगी। इन कार्यक्रमों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लाइव संबोधन करेंगे। कार्यक्रमों की अध्यक्षता संबंधित विधानसभा क्षेत्र के विधायक करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री इस आयोजन की तैयारी को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। सीएम के सजीव प्रसारण की व्यवस्था एलईडी के माध्यम से सभी कार्यक्रम स्थलों पर की जाएगी। आयोजन के सफल संचालन के लिए उप जिलाधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों की समिति भी बनाई गई है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार शाम शासन के उच्चाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में यदि किसी योजना का लोकार्पण अथवा शिलान्यास किया जाना हो तो उसे भी इसमें शामिल किया जाए।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने अब तक किए गए कार्यों की जानकारी आम जनता को उपलब्ध हो, इसके प्रयास होने चाहिए। उन्होंने विकास से जुड़े विभागों की प्रदर्शनी के आयोजन के भी निर्देश दिए। कार्यक्रम में स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ सरकार की संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों की भी भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। कार्यक्रम में बुजुर्गों को सम्मानित करने के साथ ही समाज के सभी लोगों का जुड़ाव इस आयोजन में दिखाई दे, इसके प्रयास होने चाहिए। इस अवसर पर सचिव सूचना डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने आयोजन से संबंधित कार्ययोजना की जानकारी दी।
विज्ञापन
बैठक में कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, विधायक सुरेश राठौर, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, एसए मुरूगेशन, एचसी सेमवाल, अपर सचिव आशीष श्रीवास्तव, जिलाधिकारी देहरादून वीआर राजेश कुमार, महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान, महानिदेशक शिक्षा वंशीधर तिवारी, महानिदेशक स्वास्थ्य तृप्ति बहुगुणा, अपर निदेशक सूचना डॉ. अनिल चंदोला, संयुक्त निदेशक आशीष त्रिपाठी एवं केएस चौहान सहित अन्य अधिकारी एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे।
बाहरी राज्यों के भाजपा नेताओं ने विधानसभा सीटों की टटोली नब्ज
भाजपा केंद्रीय नेतृत्व की ओर से उत्तराखंड भेजे गए बाहरी राज्यों के पार्टी नेताओं ने प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों की रिपोर्ट तैयार कर ली है। अब ये सभी नेता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पांच जनवरी को अपनी-अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। इन प्रवासी नेताओं का फीड बैक प्रत्याशी चयन के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, पांच जनवरी के बाद केंद्रीय नेतृत्व अलग-अलग माध्यमों से प्राप्त फीड बैक के आधार पर प्रत्याशियों की सूची तैयार करेगा। यह सूची केंद्रीय संसदीय बोर्ड में रखी जाएगी। बोर्ड प्रत्याशियों की सूची को फाइनल करेगा। पार्टी के प्रवासी पदाधिकारी पिछले करीब एक हफ्ते से उत्तराखंड की सभी सीटों पर तैनात हैं। पिछले एक हफ्ते के दौरान उन्होंने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी की स्थिति के बारे में सूचनाएं और फीडबैक जुटाया है।
पार्टी के कार्यकर्ताओं, टिकट की दौड़ में शामिल दावेदारों और क्षेत्र के अहम लोगों से संवाद के जरिये उन्होंने जहां पार्टी विधायक है, के बारे में भी फीड बैक जुटाया है। रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देहरादून में सभी प्रवासी नेताओं से रिपोर्ट देने को कहा था। सूत्रों के मुताबिक, सभी प्रवासी नेता पांच जनवरी तक अपनी रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को सौंप देंगे।