फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: Bjp main leaders will start Publicity campaign from 12 November

उत्तराखंड चुनाव 2022: शुक्रवार से पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतर जाएगी भाजपा, ये संभालेंगे कमान

Wed, 10 Nov 2021 09:14 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 10 Nov 2021 09:14 PM IST
सार

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, सह चुनाव प्रभारी आरपी सिंह व लॉकेट चटर्जी चुनाव प्रचार गरमाने के लिए विधानसभा क्षेत्रों में उतर जाएंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Bjp main leaders will start Publicity campaign from 12 November
उत्तराखंड भाजपा प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में भाजपा शुक्रवार से विधानसभा चुनाव के लिए पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर जाएगी। पार्टी हर घर भाजपा, घर-घर भाजपा अभियान से अपने प्रचार का आगाज करेगी। कल पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, सह चुनाव प्रभारी आरपी सिंह व लॉकेट चटर्जी चुनाव प्रचार गरमाने के लिए विधानसभा क्षेत्रों में उतर जाएंगे। इन सभी केंद्रीय नेताओं को अनुसूचित जाति, ओबीसी, बंगाली और सिख मतदाताओं को साधने के उद्देश्य से जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

विज्ञापन


चुनाव 2022: चुनावी माहौल गरमाने इसी महीने उत्तराखंड आ सकते हैं केजरीवाल, सिसोदिया और भगवंत मान
विज्ञापन


पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम व रेखा वर्मा को टिहरी, उत्तरकाशी, देहरादून और हरिद्वार की विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों नेताओं को अनुसूचित जाति और ओबीसी मतदाताओं के प्रभाव वाली सीटों का जिम्मा सौंपा गया है। चुनाव सह प्रभारी लॉकेट चटर्जी यूएस नगर की बंगाली मतदाता प्रभाव वाली छह सीटों की जिम्मेदारी संभालेंगी। पार्टी ने उन्हें बंगाली वोटरों को साधने के लिए दायित्व सौंपा है। इसके अलावा वह अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर व चंपावत जिले की विधानसभा सीटों को भी देखेंगी। सह चुनाव प्रभारी आरपी सिंह यूएसनगर की सिख प्रभाव वाली तीन सीटों के अलावा नैनीताल जिले की छह विधानसभा सीटों पर मोर्चा संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून में 12 को बनेंगी प्रचार की रणनीति
पार्टी सूत्रों के मुताबिक 12 नवंबर को देहरादून प्रदेश पार्टी कार्यालय में बैठकों के दौर चलेंगे। पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी भी बैठक में शामिल होंगे। इसी दिन प्रदेश टोली की बैठक होगी, जिसमें पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर अंतिम मुहर लगेगी। इस बैठक में 15 दिसंबर तक के कार्यक्रम तय हो जाएंगे।

इसी महीने होगी प्रदेश कार्यसमिति
चुनाव प्रचार अभियान को धार देने के लिए भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक इस महीने के अंत में होगी। चुनावी बैठक होने की वजह से इसमें 200 से अधिक सदस्य भाग लेंगे। बैठक में 2022 के विधानसभा चुनाव प्रचार की रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष, मोर्चों के अध्यक्ष भाग लेंगे।

70 विधानसभा क्षेत्रों में संयोजक होंगे तैनात
पार्टी जल्द ही सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में संयोजकों की तैनाती करेगी। संयोजक उसी विधानसभा से ताल्लुक रखने वाले पार्टी के किसी वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ता को बनाया जाएगा। प्रत्याशी, कार्यकर्ता, संगठन, संघ के बीच समन्वय की भूमिका निभाएगा।

नड्डा का दौरा तय, मोदी-शाह जल्द आएंगे

विधानसभा चुनाव प्रचार में जान फूंकने के लिए पार्टी ने केंद्रीय नेताओं के प्रस्तावित दौरे तकरीबन तय कर दिए गए हैं। टोली कमेटी की बैठक में इन दौरों पर अंतिम मुहर लगेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दौरा तय हो गया है। वह 15 नवंबर को दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। वह कुमाऊं में प्रवास करेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, नड्डा कुमाऊं में अल्मोड़ा व रुद्रपुर में प्रवास कर सकते हैं।

मोदी की सात चुनावी सभा कराना चाहता है संगठन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के चुनावी दौरों का कार्यक्रम भी तय हो रहा है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, संगठन उत्तराखंड में प्रधानमंत्री की कम से कम सात चुनावी सभाएं कराना चाहता है। इतने ही चुनावी दौरे शाह के भी कराए जाने की संभावना है। मोदी और शाह इस महीने के अंत तक या दिसंबर के पहले हफ्ते में अपने दौरे शुरू कर सकते हैं।

पार्टी के सभी कार्यक्रम अब चुनावी दृष्टि से तैयार हो रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का 15 व 16 नवंबर का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री व गृह मंत्री के दौरे भी प्रस्तावित हैं। हमारे चुनाव व संगठन प्रभारी व सहप्रभारी भी प्रवास करेंगे। 12 जिला संगठनों और 252 मंडलों के सम्मेलन होंगे। 70 विधानसभाओं में भी सम्मेलन होंगे।
- मदन कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed