फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022: BJP election preparation will be done by 70 assembly in charge, AAP electricity guarantee campaign intensified

उत्तराखंड चुनाव 2022: भाजपा की चुनावी तैयारी करेंगे 70 विस प्रभारी, आप का बिजली गारंटी अभियान हुआ तेज

Wed, 25 Aug 2021 01:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 25 Aug 2021 01:03 PM IST
सार

आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अब राज्य में राजनीतिक पार्टियों की गतिविधियां तेज हो रही हैं।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022: BJP election preparation will be done by 70 assembly in charge, AAP electricity guarantee campaign intensified
ईवीएम(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर प्रदेश भाजपा ने सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के प्रभारियों की तैनाती कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार के निर्देश पर मंगलवार को विस प्रभारियों की सूची जारी कर दी गई है।

विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी प्रभारी सांगठनिक कार्यों को और अधिक गति देने व सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा के अनुभवी व वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


दून जिले के 10 विस क्षेत्रों के प्रभारी
चकराता  -सूरत सिंह चौहान
ऋषिकेश   -   महेंद्र नेगी
विकासनगर  -ओमवीर राघव
सहसपुर   -  संजय गुप्ता
धर्मपुर     -     हरीश डोरा
रायपुर   -    विनय गोयल
राजपुर     -  कमला चौहान
दून कैंट - कृष्ण कुमार सिंघल
मसूरी    -      रविंद्र कटारिया
डोईवाला  -   बीबी गैरोला

आप का बिजली गारंटी अभियान हुआ और तेज

आम आदमी पार्टी का दावा है कि मुफ्त बिजली गारंटी अभियान के तहत पंजीकरण का आंकड़ा 10 लाख पार हो गया है। मंगलवार को पार्टी ने जिला वार 30 दिनों के भीतर अभियान में पंजीकरण करने वालों का आंकड़ा जारी किया। 
आप प्रदेश प्रवक्ता नवीन पीरशाली ने कहा कि पार्टी के अभियान को पूरे प्रदेश में समर्थन मिल रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली गारंटी लोगों को लुभा रही है। उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल की घोषणा के बाद 30 दिनों में ही 10 लाख से ज्यादा लोग बिजली गारंटी योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराया है।

उन्होंने बताया कि उत्तरकाशी में 47030, चमोली में 12870, रुद्रप्रयाग में 15705, टिहरी गढ़वाल में 34825, देहरादून में 156362, हरिद्वार में 194935, पौड़ी में 56815, पिथौरागढ़ में 11127, बागेश्वर में 13117, अल्मोड़ा में 64377, चंपावत में 14010, नैनीताल में 118590, उद्यमसिंह नगर में 274317 लोग अब तक रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। पार्टी की ओर से अभियान अभी भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed