{"_id":"6204a95b023a7642b43d9dd6","slug":"uttarakhand-election-2022-aam-aadmi-party-has-not-formally-released-manifesto","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Assembly Election 2022: आम आदमी पार्टी ने औपचारिक रूप से जारी नहीं किया घोषणापत्र, बस दी गारंटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Assembly Election 2022: आम आदमी पार्टी ने औपचारिक रूप से जारी नहीं किया घोषणापत्र, बस दी गारंटी
Thu, 10 Feb 2022 07:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 10 Feb 2022 07:38 PM IST
सार
उत्तराखंड के दौरे कर आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कई वादों की गारंटी दी है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : एएनआई फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से दी गई गारंटी को अपना चुनावी घोषणापत्र मान रही है। अभी तक पार्टी ने औपचारिक रूप से चुनावी घोषणापत्र जारी नहीं किया है। माना जा रहा है कि 11 फरवरी को कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) घोषणा पत्र जारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
केजरीवाल ने 10 मुद्दों पर घोषणापत्र का दिया था ट्रेलर
उत्तराखंड के दौरे कर आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कई वादों की गारंटी दी है। गत दिनों हरिद्वार के तीन दिवसीय दौरे पर आए केजरीवाल ने 10 मुद्दों पर घोषणापत्र का ट्रेलर दिया था।
विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: गरमाएगा राजनीतिक माहौल, कल राजनाथ सिंह और 12 को सीएम योगी करेंगे जनसभा
विज्ञापन
वह आप की सरकार बनने पर हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली, 24 घंटे बिजली, एक लाख बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी, रोजगार न मिलने तक पांच हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता, 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को प्रति माह एक हजार रुपये की सम्मान राशि, मुफ्त तीर्थ यात्रा, उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने, अच्छे स्कूल-मुफ्त शिक्षा, दिल्ली की तर्ज पर मोहल्ला क्लीनिक, शहीद सैनिकों के परिवार को एक करोड़ की आर्थिक सहायता, पूर्व सैनिकों को सरकारी नौकरी में आरक्षण समेत वादों की गारंटी दे चुके हैं।
आप उनकी गारंटी को ही अपना चुनावी घोषणापत्र मान रही है। इन्हीं गारंटी को लेकर जनता के बीच जा रही है। हालांकि, पार्टी प्रत्याशियों की ओर से 70 सीटों पर अलग-अलग घोषणापत्र भी जारी किए गए, लेकिन प्रदेश स्तर पर घोषणापत्र के लिए आप ने लोगों से सुझाव भी लिए थे और कर्नल सुनील कोटनाला (सेनि) की अध्यक्षता में घोषणापत्र कमेटी भी बनाई गई, लेकिन अभी तक पार्टी ने औपचारिक रूप से घोषणापत्र जारी नहीं किया है। आप के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित रावत का कहना है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की ओर से दी गई गारंटी ही पार्टी का घोषणा पत्र है। जल्द ही पार्टी अपना घोषणापत्र जारी करेगी।
उत्तराखंड को ईमानदार सरकार की जरूरत : केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड को ईमानदार सरकार की जरूरत है। आप की सरकार बनते ही भ्रष्टाचार खत्म कर एक लाख युवाओं को नौकरी देंगे। बुधवार को केजरीवाल ने उत्तराखंड के युवाओं को संदेश में कहा कि रोजगार न मिलने से प्रदेश का युवा पलायन करने को मजबूर है। रोजगार की तलाश में युवाओं को अपना घर बार छोड़कर दूसरे राज्यों में जाने को मजबूर होना पड़ता है। अब राज्य को एक ईमानदार सरकार की जरूरत है। जो लोगों के लिए काम कर सके।
प्रदेश में आप की सरकार बनने पर सबसे पहले सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार खत्म करेंगे। बिना रिश्वतखोरी के सरकारी नौकरी देंगे। दिल्ली की तरह नए स्कूल, नए अस्पताल, नए मोहल्ला क्लीनिक भी बनाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि हमने एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने की गारंटी दी है। उत्तराखंड को हिंदुओं की अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक राजधानी आप बनाएगी। इससे पर्यटन के क्षेत्र में कई युवाओं को रोजगार मिलेगा। इससे न केवल बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा बल्कि जो युवा दूसरे प्रदेशों में हैं वे भी लोट कर उत्तराखंड आएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 10-10 साल तक सत्ता में रही कांग्रेस व भाजपा कुछ करने वाली नहीं है। उत्तराखंड में मौका मिला तो यहां पहली इमानदार सरकार बनाने का काम आम आदमी पार्टी करेगी।