फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022: Aam Aadmi Party free tirth yatra campaign started

उत्तराखंड सत्ता संग्राम 2022: प्रदेश में आम आदमी पार्टी का मुफ्त तीर्थ यात्रा टिकट अभियान शुरू, दिए यात्रा के टिकट

Sat, 27 Nov 2021 12:05 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 27 Nov 2021 12:05 PM IST
सार

Uttarakhand Election 2022: आप नेता कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि आप की सरकार बनते हुए उत्तराखंड के लोगों को मुफ्त तीर्थ दर्शन कराए जाएंगे। 

विज्ञापन
uttarakhand election 2022: Aam Aadmi Party free tirth yatra campaign started
आप नेता कर्नल अजय कोठियाल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के एलान के बाद आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में मुफ्त तीर्थ यात्रा टिकट अभियान शुरू कर दिया है। शुक्रवार को पूरे प्रदेश में आप कार्यकर्ताओं ने मंदिर व गुरुद्वारे में जाकर पुजारियों व जत्थेदारों को यात्रा के टिकट वितरित किए। आप नेता कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) ने कहा कि आप की सरकार बनते हुए उत्तराखंड के लोगों को मुफ्त तीर्थ दर्शन कराए जाएंगे।

विज्ञापन


उत्तराखंड सत्ता संग्राम 2022: वाम दलों की नींव तो थी मजबूत, लेकिन नहीं बन पाया ‘लाल किला’
विज्ञापन


केजरीवाल ने दी थी मुफ्त तीर्थ यात्रा की गारंटी
हरिद्वार दौरे पर केजरीवाल ने मुफ्त तीर्थ यात्रा गारंटी दी थी। आप ने इस गारंटी को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा टिकट अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके तहत आप कार्यकर्ताओं ने पौड़ी में लक्ष्मी नारायण मंदिर, श्रीनगर में धारी देवी मंदिर, देवप्रयाग, चौबट्टाखाल में मां भुवनेश्वरी देवी मंदिर, देहरादून कैंट में वैष्णो देवी मंदिर, डोईवाला में गुरुद्वारा धर्मपुर, राजपुर, रायपुर में काली मंदिर समेत अन्य क्षेत्रों में मंदिर व गुरुद्वारे में जाकर पुजारियों व जत्थेदारों को यात्रा के टिकट दिए।

घर-घर जाकर लोगों के पंजीकरण करेंगे कार्यकर्ता
10 दिनों तक चलने वाले इस अभियान के तहत आप कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों के पंजीकरण करेंगे। आप नेता कर्नल कोठियाल ने कहा कि आप जो वादे करती है, उसे पूरा भी करती है। सत्ता में आते हुए पार्टी उत्तराखंड के लोगों को मुफ्त तीर्थ दर्शन कराएगी।

आंदोलन से हुआ आम आदमी पार्टी का उदय : कोठियाल

वहींआम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पार्टी का नौवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। आप नेता कर्नल अजय कोठियाल ने प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा। उन्होंने कहा कि पार्टी का उदय आंदोलन से निकलकर हुआ है। नौ सालों में पार्टी ने अपने मॉडल पर राजनीति की दिशा और दश बदलने का काम किया है। अब सभी मिलकर उत्तराखंड नवनिर्माण करेंगे। 

सब मिलकर उत्तराखंड का नवनिर्माण करेंगे
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कर्नल कोठियाल ने कहा कि दो अक्तूबर 2012 को आप के शीर्ष नेता अरविंद केजरीवाल ने एलान किया था कि आम आदमी पार्टी को राजनीति रूप दिया जाएगा। इसके बाद 26 नवंबर 2012 को संविधान दिवस पर आप अस्तित्व में आई। उन्होंने कहा कि सब मिलकर उत्तराखंड का नवनिर्माण करेंगे।

प्रदेश को बने हुए 21 साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी प्रदेश की जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसना पड़ रहा है। कांग्रेस और भाजपा ने बारी-बारी से अपनी सरकारें बनाकर कई केक काटे। प्रदेश का विकास करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। दोनों ही दलों ने सिर्फ अपने घर भरने का काम किया है।

प्रदेश में बेरोजगारों को छोड़कर कांग्रेस व भाजपा ने सत्ता में रहते हुए अपने चहेतों को बैक डोर से नौकरियां दी। उन्होंने कहा कि आप कार्यकर्ता मिलजुल कर इस प्रदेश का नवनिर्माण करेंगे और जनता भी इस मुहिम में पार्टी का सहयोग कर रही है। स्थापना दिवस पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed