उत्तराखंड: कर्नल अजय कोठियाल ने केदारनाथ पुनर्निर्माण में निभाई अहम भूमिका, जानिए आप के सीएम उम्मीदवार के बारे में
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कर्नल अजय कोठियाल को 2022 के विधानसभा चुनाव में आप की ओर से सीएम पद का चेहरा घोषित किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केदारनाथ आपदा के पुनर्निर्माण में मुख्य भूमिका निभाने वाले कर्नल अजय कोठियाल (सेनि.) ने इसी साल आम आदमी पार्टी का दामन थामा था। खास बात ये थी कि कोठियाल ने 19 अप्रैल के दिन ही एसएसबी के बाद अपने सैन्य जीवन की शुरूआत की थी और 19 अप्रैल को ही उन्होंने आप का दामन थामकर राजनीतिक जीवन की शुरूआत भी की। वहीं, अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कर्नल अजय कोठियाल को 2022 के विधानसभा चुनाव में आप का सीएम पद का चेहरा घोषित किया है।
उत्तराखंड चुनाव 2022: अरविंद केजरीवाल का एलान, कर्नल अजय कोठियाल होंगे सीएम पद का चेहरा
केदारनाथ पुनर्निर्माण में रही अहम भूमिका
वर्ष 2013 में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी में बतौर प्रधानाचार्य तैनात हुए कर्नल अजय कोठियाल ने केदारनाथ आपदा के दौरान खोज एवं बचाव कार्य में प्रतिभाग किया था। जून 2013 में कोठियाल के नेतृत्व में निम की टीम ने केदारनाथ पुनर्निर्माण का जिम्मा उठाया और सफलतापूर्वक अंजाम दिया। इसी दौरान उन्होंने नंदादेवी राजजात को भी सफलता पूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
देहरादून: अरविंद केजरीवाल के शोड शो में उमड़ा आप कार्यकर्ताओं का हुजूम, सड़कों पर लगा लंबा जाम, तस्वीरें...
इसलिए युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं कर्नल कोठियाल
निम में प्रधानाचार्य बनने के बाद कर्नल अजय कोठियाल ने पहाड़ के युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित एवं प्रशिक्षित करने का बीड़ा उठाया। बीते सालों में निशुल्क प्रशिक्षण देकर वे अब तक करीब दो हजार से अधिक युवाओं का सेना भर्ती को लिए मार्गदर्शन कर चुके हैं। कोठियाल की प्रेरणा से गठित यूथ फांडेशन द्वारा सेना भर्ती पूर्व निशुल्क प्रशिक्षण कैंप चलाने के साथ ही दर्जनों असहाय बीमारों का निशुल्क उपचार भी कराया जा रहा है।
जानें कर्नल कोठियाल के बारे में खास बातें
नाम - सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल
जन्म - गुरदासपुर, पैतृक गांव- ग्राम चौंफा, जिला टिहरी गढ़वाल
वर्तमान में निवास - बसंत विहार देहरादून
जन्म तिथि - 26 फरवरी, 1968
शिक्षा - सेंट जोसेफ देहरादून, डीएवी पीजी कॉलेज से स्नातक
उपलब्धियां - दो बार के एवरेस्ट विजेता, एवरेस्ट अभियान का नेतृत्व किया, केदारनाथ पुनर्निर्माण में सक्रिय भूूमिका, नंदा देवी राजजात 2014 का संचालन, सेना के कई अभियानों को अंजाम दिया, यूथ फाउंडेशन के जरिए युवाओं को जोड़ा।