{"_id":"61ee4379e53b88214d0afa7a","slug":"uttarakhand-eelection-2022-bjp-mla-umesh-sharma-kau-filed-nomination","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Election 2022: बीजेपी विधायक उमेश शर्मा काऊ ने भरा नामांकन, आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचीं सविता कपूर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Election 2022: बीजेपी विधायक उमेश शर्मा काऊ ने भरा नामांकन, आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचीं सविता कपूर
Mon, 24 Jan 2022 02:44 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 24 Jan 2022 02:44 PM IST
सार
सोमवार को देहरादून की रायपुर सीट से बीजेपी विधायक उमेश शर्मा काऊ नामांकन भरा। इन चुनावों में भी वह रायपुर क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरे हैं।
विज्ञापन
बीजेपी विधायक उमेश शर्मा काऊ ने नामांकन भरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशियों के नामांकन भरने का दौर सोमवार को जारी रहा। आज विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशी नामांकन भरेंगे। सोमवार को देहरादून की रायपुर सीट से बीजेपी विधायक उमेश शर्मा काऊ ने नामांकन भरा। इन चुनावों में भी वह रायपुर क्षेत्र से मैदान में उतर रहे हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड विस चुनाव 2022: फंसी हुई सीटों के गणित को सुलझाने में उलझी कांग्रेस, इन 17 क्षेत्रों पर पेच
विज्ञापन
कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सविता कपूर ने भी नामांकन जमा करवा दिया है। नामांकन भरने से पहले वह अपने समर्थकों के साथ कालिका मंदिर पहुंचीं और पूजा कर आगामी चुनाव में जीतने का आशीर्वाद लिया। गौरतलब है कि सविता कपूर कैंट विधायक हरबंश कपूर की पत्नी हैं। कुछ समय पहले ही उनका निधन हो गया था। वह लगातार आठ बार विधायक रहे थे।
विज्ञापन
गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विजयपाल सिंह सजवाण भी आज रिटर्निंग अफसर समक्ष नामांकन दाखिल करेंगे। पूर्व मंत्री व उजपा के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश धनै ने टिहरी और पूर्व मंत्री व कांग्रेस प्रत्याशी मंत्री प्रसाद नैथानी ने देवप्रयाग से नामांकन दाखिल किया है।
नई टिहरी में पूर्व प्रमुख व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में धनोल्टी सीट और देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने बतौर भाजपा प्रत्याशी के रूप में देवप्रयाग सीट से नामांकन दाखिल किया। लोहाघाट में कांग्रेस प्रत्याशी खुशाल सिंह अधिकारी और भाजपा प्रत्याशी विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने नामांकन दाखिल किया। रामनगर में भाजपा प्रत्याशी दीवान सिंह बिष्ट ने भी नामांकन भरा है।
उमेश शर्मा काऊ और सविता कपूर करोड़पति प्रत्याशी
रायपुर और कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की ओर से मैदान में उतारे प्रत्याशी उमेश शर्मा काऊ और सविता कपूर करोड़पति प्रत्याशी हैं। शपथ पत्र के अनुसार उमेश शर्मा काऊ की चल-अचल संपत्ति 3 करोड़ 88 लाख से अधिक है। वहीं कैंट पूर्व विधायक हरबंश कपूर की पत्नी सविता कपूर भी करोड़पति है। उनकी चल-अचल संपत्ति एक करोड़ 26 लाख के करीब है।
उमेश शर्मा काऊ
नकदी - 2 लाख 95 हजार रुपये
चल संपत्ति - 1 करोड़, 14 लाख 36 हजार 740
अचल संपत्ति - 2 करोड़, 74 लाख से अधिक
शिक्षा- बीए, 1974
आपराधिक मामले- कोई नहीं
सविता कपूर
नकदी- 50 हजार रुपये
चल संपत्ति - 51 लाख 18 हजार 314 रुपये
अचल संपत्ति- 75 लाख रुपये
शिक्षा- इंटरमीडिएट 1971
आपराधिक मुकदमे- कोई नहीं