फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand eco-tourism forest department will conduct trekking on lines of private tour operators

Uttarakhand: ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने पर काम शुरू, निजी टूर ऑपरेटर की तर्ज पर ट्रेकिंग कराएगा वन विभाग

Mon, 13 Mar 2023 03:40 PM IST
रेनू सकलानी विनोद मुसान, अमर उजाला, देहरादून
विनोद मुसान, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 13 Mar 2023 03:40 PM IST
सार

बीते दिनों मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने वन क्षेत्रों में ऐसी गतिविधियां तलाशने के निर्देश दिए थे, जो रोजगार सृजन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। इसी के तहत वन विभाग ने अपना पहला प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया है। प्रथम चरण में चकराता क्षेत्र में सैलानियों को प्रकृति आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने का खाका तैयार किया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand eco-tourism forest department will conduct trekking on lines of private tour operators
मीटिंग ( प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में काम शुरू हो गया है। प्रकृति आधारित पर्यटन को आगे बढ़ाते हुए वन विभाग ने अपना पहला एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। इसके तहत वन विभाग पहली बार निजी टूर ऑपरेटर की तर्ज पर ट्रेकिंग टूर आयोजित करेगा। इससे सरकार की आय बढ़ने के साथ ही स्थानीय समुदाय की आजीविका में भी सुधार होगा।

विज्ञापन

प्रदेश का 72 प्रतिशत भू-भाग वन क्षेत्र होने के कारण यहां ईको टूरिज्म की अत्यधिक संभावनाएं हैं। बीते दिनों मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने वन क्षेत्रों में ऐसी गतिविधियां तलाशने के निर्देश दिए थे, जो रोजगार सृजन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। इसी के तहत वन विभाग ने अपना पहला प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया है।

विज्ञापन


प्रथम चरण में चकराता क्षेत्र में सैलानियों को प्रकृति आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने का खाका तैयार किया गया है। इसके तहत सात रात और आठ दिन का ट्रेकिंग टूर पैकेज है। बीते दिनों वन संरक्षक यमुना वृत्त डॉ. विनय भार्गव शासन में इसका प्रस्तुतीकरण दे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोफेशनल महिला पुरूष प्रोजेक्ट मैनेजर की होगी नियुक्ति 
उन्होंने बताया चकराता वैली में शुरू की जाने वाली यह ट्रेकिंग पूरी तरह से व्यावसायिक गतिविधियों पर आधारित होगी। इसमें सैलानियों के साथ स्कूली बच्चों के टूर, नौकरशाह, डॉक्टर्स और अन्य लोगों को जंगल ट्रेकिंग कराई जाएगी। टूर संचालन के लिए प्रोफेशनल महिला पुरूष प्रोजेक्ट मैनेजर की नियुक्ति की जाएगी। ट्रेकिंग पर आने वाले लोगों को प्रतिदिन निर्धारित ट्रैक पर आगे बढ़ाते हुए रात्रि विश्राम स्थानीय गांवों में बने होम स्टे, वन विश्राम गृहों और वन क्षेत्रों में बनी बैरकों में कराया जाएगा। पैकेज टूर का खर्च बाद में तय किया जाएगा।

वन पंचायतों के लोगों की भी होगी सहभागिता

डॉ. भार्गव ने बताया कि ट्रेकिंग टूर में वन पंचायतों को भी सहभागी बनाया जाएगा। सैलानियों को ग्रामीणों की ओर से तैयार भोजन और अन्य उत्पाद परोसे जाएंगे, ताकि उनकी आजीविका में आय के साधनों को जोड़ा जा सके। वन पंचायतों की ओर से नामित व्यक्ति जो इस काम में शामिल होंगे, उन्हें बकायदा हाउस किपिंग, कैटरिंग आदि की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

ये रहेगा टूर पैकेज

-पहला दिन चकराता में हैरीटेज सेंटर वॉक

-दूसरे दिन चकराता से देवबन (पांच किमी ट्रेकिंग)

-तीसरे दिन देवबन से खारंबा (16 किमी ट्रेकिंग)

-चौथे दिन खारंबा से जाख (14 किमी ट्रेकिंग)

-पांचवें दिन जाख से मोलटा (13 किमी ट्रेकिंग)

-छठवें दिन मौलटा से थडियार (12 किमी ट्रेकिंग)

-सातवें दिन जौनसार, बावर, रंवाई और जौनपुर की यात्रा कराई जाएगी गाइड के साथ

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Cabinet: राज्य आंदोनकारियों को सरकारी नौकरी में 10% आरक्षण सहित पढ़ें धामी सरकार के ये बड़े फैसले

वनों को आय से जोड़ते हुए कुछ नए प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। इसके लिए वन विभाग की सभी डिविजन को अपने-अपने प्लान तैयार कर प्रस्तुतीकरण के लिए कहा गया है। बेस्ट प्लान को फिल्ड में उतारा जाएगा। किसी भी प्लान में स्थानीय जनभागीदारी जरूरी है, ताकि उनकी भी आजीविका को आर्थिक संबल प्रदान किया जा सके। ट्रेकिंग प्लान भी इन्हीं में से एक है। - आरके सुधांशु, प्रमुख सचिव, वन एवं पर्यावरण


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed