फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand : dwitiya kedar madmaheshwar dham portals open today

उत्तराखंड : आज खुले मद्महेश्वर धाम के कपाट, छह माह बुग्यालों के बीच स्थित धाम में ही होगी पूजा

Mon, 11 May 2020 12:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऊखीमठ
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऊखीमठ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 11 May 2020 12:51 PM IST
सार

  • द्वितीय केदार के कपाटोद्घाटन पर सीमित संख्या में मौजूद रहेंगे श्रद्धालु
  • इसके बाद छह माह बुग्यालों के बीच स्थित धाम में ही होगी पूजा

विज्ञापन
uttarakhand : dwitiya kedar madmaheshwar dham portals open today
मद्महेश्वर - फोटो : File Photo

विस्तार

द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम के कपाट आज सोमवार को खोल दिए गए। कपाटोद्घाटन सिंह लग्न में दोपहर ठीक 12 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ हुआ। कपाट खुलने के बाद बाबा मद्महेश्वर की छह माह की पूजा बुग्यालों के बीच स्थित धाम में ही होगी।

विज्ञापन


डोली प्रभारी वाईएस पुष्पवाण ने बताया कि सोमवार सुबह सात बजे डोली ने गौंडार गांव से अपने धाम के लिए प्रस्थान किया। इस बीच बणतोली, खुन्नू, खटरा होते हुए डोली सुबह करीब साढ़े 11 बजे देवदर्शनी नामक स्थान पर पहुंची। यहां अल्प विश्राम के बाद डोली धाम पहुंची।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के चलते कपाटोद्घाटन के दौरान सीमित संख्या में ही श्रद्धालु मौजूद रहे। इससे पूर्व रविवार सुबह राकेश्वरी मंदिर, रांसी गांव में धाम के लिए नियुक्त पुजारी टी. गंगाधर लिंग ने अराध्य की भोगमूर्तियों का अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। भोग लगाया। इसके बाद माता राकेश्वरी के साथ अराध्य की आरती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौंडार पहुंची डोली, ग्रामीणों ने घर से ही हाथ जोड़े

द्वितीय केदार की चल उत्स विग्रह डोली ने राकेश्वरी मंदिर की परिक्रमा कर रविवार सुबह गौंडार के लिए प्रस्थान किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने अपने घरों से ही हाथ जोड़कर भगवान मद्महेश्वर को धाम के लिए विदा किया। घर, परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। रांसी से घने जंगल से होकर छह किमी. पैदल सफर के बाद द्वितीय केदार की डोली रात्रि प्रवास को आखिरी पड़ाव गौंडार पहुंची। यहां परंपरानुसार पूजा-अर्चना की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed