फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: During Coronavirus Attack Dengue Patients Found in haridwar District

उत्तराखंड: कोरोना संक्रमण के साथ डेंगू की भी दस्तक, हरिद्वार जिले में सामने आए दो मरीज

Fri, 17 Jul 2020 08:43 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 17 Jul 2020 08:43 PM IST
सार

  • पिछले वर्ष प्रदेश में डेंगू से हुई थी आठ मरीजों की मौत

विज्ञापन
Uttarakhand: During Coronavirus Attack Dengue Patients Found in haridwar District
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के साथ डेंगू ने भी दस्तक दे दी है। हरिद्वार जिले में डेंगू के दो मामले मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के सामने कोरोना के साथ डेंगू से निपटने की चुनौती बढ़ गई है। पिछले वर्ष में डेंगू से आठ मरीजों की मौत हुई थी। 

विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में तेजी आने के साथ ही डेंगू मच्छर भी डंक मारने लगा है। हरिद्वार जिले में बीते दिन डेंगू के दो मरीज मिले हैं। इससे सरकार और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ने लगी है।
विज्ञापन



हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के साथ-साथ डेंगू की रोकथाम के लिए तैयारियां शुरू कर दी थी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहले ही सभी जिलाधिकारियों और विभागों को डेंगू नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने के दिशानिर्देश जारी किए जा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सतर्कता बरतने की जरूरत- सीएम

शुक्रवार को सचिवालय में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरिद्वार जिले में दो डेंगू मरीज मिलने की बात कही है। सीएम ने कहा कि कोरोना के मामले बढ़ रहे और डेंगू के मामले भी सामने आने लगे हैं।

जिससे और सतर्कता बरतने की जरूरत है। पिछले सात देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले में डेंगू का प्रकोप सबसे ज्यादा रहा था। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में 10622 डेंगू से पीड़ित मरीजों का इलाज किया है और आठ लोगों की डेंगू के कारण मौत हुई थी। 

डेंगू की रोकथाम के लिए जिला स्तर पर सभी तरह की व्यवस्था की गई है। अस्पतालों में अलग से डेंगू आईसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। प्रत्येक जिले में एलाइजा जांच किट और टेस्टिंग की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विभाग को निर्देश दिए गए हैं।
-अमित सिंह नेगी, सचिव स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed