टंकी पर चढ़ा नशे में धुत युवक: नौकरी देने की मांग पर अड़ा, तीन घंटे बाद पुलिस ने हिरासत में लिया
रविवार सुबह एक युवक को टंकी पर चढ़ा देख आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। टंकी पर चढ़ा युवक नौकरी की मांग कर रहा था। लगभग तीन घंटे बाद पहुंचे निदेशक निर्माण एवं संयंत्र के मौखिक आश्वासन पर पुलिस ने विजय को पानी की टंकी से उतार कर हिरासत में ले लिया।
विस्तार
रविवार सुबह एक युवक को टंकी पर चढ़ा देख आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। टंकी पर चढ़ा युवक नौकरी की मांग कर रहा था। कहना था कि जब तक उसे नौकरी नहीं दी जाती वह टंकी से नीचे नहीं उतरेगा। युवक नशे में धुत था। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी।
ये भी पढ़ें...धामी को फिर कमान?: अमित शाह के घर भाजपा नेताओं की बैठक जारी, नड्डा समेत उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद
मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना। लगभग तीन घंटे बाद पहुंचे निदेशक निर्माण एवं संयंत्र डॉ एसएस गुप्ता के मौखिक आश्वासन पर पुलिस ने विजय को पानी की टंकी से उतार कर हिरासत में ले लिया।