फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Dr. Atul Bamrada Include in Review panel of American Journal

उत्तराखंड: अमेरिकन जर्नल के रिव्यू पैनल में शामिल हुए देवभूमि के डॉ. बमराडा 

Sun, 12 Jan 2020 01:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुनिकीरेती(ऋषिकेश)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुनिकीरेती(ऋषिकेश) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 12 Jan 2020 01:36 PM IST
सार

  • डॉ.बमराड़ा डेढ़ दशक से ई बिजनेस के शोध पत्रों के प्रकाशन में सहयोग दे रहे हैं 

विज्ञापन
Uttarakhand Dr. Atul Bamrada Include in Review panel of American Journal
डा.अतुल बमराड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंटरनेशनल जर्नल ऑफ ई बिजनेस रिसर्च के संपादक मंडल ने शिक्षक डॉ. अतुल बमराडा को अपने रिव्यू पैनल के लिए चयनित किया है। डॉ. बमराडा विगत डेढ़ दशक से ई बिजनेस के विभिन्न आयामों पर शोध पत्रों के प्रकाशन व समीक्षक मंडल में अपना सहयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन


डिकिंसन विश्वविद्यालय अमेरिका में कार्यरत जेफ्रेसू के अलावा जर्नल के संपादक मंडल में बीजिंग विश्वविद्यालय चाइना, साउथ इलिनियोस विश्वविद्यालय अमेरिका, राष्ट्रीय शोध परिषद इटली एवम ड्रेक विश्वविद्यालय अमेरिका के प्रोफेसर व वैज्ञानिक शामिल हैं।
विज्ञापन


डॉ. बमराडा वर्तमान में ई व्यापार के अलावा शैक्षिक तकनीकी, साइबर क्रिमिनोलॉजी, अध्यापक शिक्षा व इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग विषयों पर भी शोध कर रहे हैं। इसमें उन्होंने चालीस से अधिक शोधपत्र व तीन पुस्तकें भी प्रकाशित करवाने में सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि पर गढ़वाल विश्वविद्यालय में कार्यरत आचार्य प्रोफेसर एके नौटियाल व डायट पौड़ी के प्रवक्ता जगमोहन कठैत ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed