फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand : Doctor couple consumed poison under suspicious circumstances, suicide note found

उत्तराखंड: जहर खाने से डॉक्टर की मौत, पत्नी की हालत नाजुक, सुसाइड नोट में लिखा अपनी मर्जी से कर रहे आत्महत्या

Sun, 06 Feb 2022 07:18 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 06 Feb 2022 07:18 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand : Doctor couple consumed poison under suspicious circumstances, suicide note found
प्रतीकात्मक तस्वीर

एक डॉक्टर दंपती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया, जिससे डॉक्टर की मौत हो गई। जबकि पत्नी की हालत भी नाजुक है। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस को घर से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है। हरिद्वार से फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस डॉक्टर के बेटे से भी घटना की जानकारी ले रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के सोलानीपुरम निवासी डॉ. सुदेश कुमार (70) का रुड़की के गणेशपुर में क्लीनिक है। घर में वह पत्नी सुमन देवी के साथ रहते थे। उनकी बड़ी बेटी विदेश में रहती हैं और छोटे बेटे वैभव कुमार मर्चेंट नेवी में हैं। वैभव पिछले एक महीने से छुट्टी पर घर आए हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रविवार को वह सुबह की सैर पर गए थे। वापस आए तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका पर उन्होंने सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंदर डॉक्टर और उनकी पत्नी बेसुध पड़े थे। दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने सुदेश को मृत घोषित कर दिया जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। पुलिस ने घर की जांच की तो एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें डॉक्टर ने अपनी मर्जी से दोनों के सुसाइड करने की बात लिखी थी।


घटना की जांच के लिए हरिद्वार से फोरेंसिक टीम भी डॉक्टर के घर पहुंची। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि डॉक्टर के बेटे से जानकारी ली जा रही है कि आत्महत्या के पीछे की वजह क्या रही होगी। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग की एक्सपर्ट से जांच कराई जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed