{"_id":"61ffd17ab20d4f37561c75f6","slug":"uttarakhand-doctor-couple-consumed-poison-under-suspicious-circumstances-suicide-note-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: जहर खाने से डॉक्टर की मौत, पत्नी की हालत नाजुक, सुसाइड नोट में लिखा अपनी मर्जी से कर रहे आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: जहर खाने से डॉक्टर की मौत, पत्नी की हालत नाजुक, सुसाइड नोट में लिखा अपनी मर्जी से कर रहे आत्महत्या
Sun, 06 Feb 2022 07:18 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 06 Feb 2022 07:18 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक डॉक्टर दंपती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया, जिससे डॉक्टर की मौत हो गई। जबकि पत्नी की हालत भी नाजुक है। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस को घर से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है। हरिद्वार से फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस डॉक्टर के बेटे से भी घटना की जानकारी ले रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के सोलानीपुरम निवासी डॉ. सुदेश कुमार (70) का रुड़की के गणेशपुर में क्लीनिक है। घर में वह पत्नी सुमन देवी के साथ रहते थे। उनकी बड़ी बेटी विदेश में रहती हैं और छोटे बेटे वैभव कुमार मर्चेंट नेवी में हैं। वैभव पिछले एक महीने से छुट्टी पर घर आए हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि रविवार को वह सुबह की सैर पर गए थे। वापस आए तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका पर उन्होंने सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
अंदर डॉक्टर और उनकी पत्नी बेसुध पड़े थे। दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने सुदेश को मृत घोषित कर दिया जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। पुलिस ने घर की जांच की तो एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें डॉक्टर ने अपनी मर्जी से दोनों के सुसाइड करने की बात लिखी थी।
घटना की जांच के लिए हरिद्वार से फोरेंसिक टीम भी डॉक्टर के घर पहुंची। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि डॉक्टर के बेटे से जानकारी ली जा रही है कि आत्महत्या के पीछे की वजह क्या रही होगी। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग की एक्सपर्ट से जांच कराई जाएगी।