फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Disaster: central team will visit six districts to assess the damage in the state

Uttarakhand News: राज्य में क्षति का आकलन के लिए केंद्रीय टीम छह जिलों का करेगी दौरा, आठ को पहुंचेगी

Sat, 06 Sep 2025 01:10 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 06 Sep 2025 01:10 PM IST
सार

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में आयोजित पत्रकार वार्ता में सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने कहा कि आठ सितंबर को केंद्रीय टीम के साथ शासन में बैठक होगी, जिसमें उन्हें स्थिति की जानकारी दी जाएगी। 

विज्ञापन
Uttarakhand Disaster: central team will visit six districts to assess the damage in the state
बैठक (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राज्य में क्षति का जायजा लेने के लिए अंतर मंत्रालय केंद्रीय टीम आठ सितंबर को राज्य में आ रही है। यह टीम शासन में अधिकारियों के साथ बैठक करने के साथ प्रदेश के छह जिलों में निरीक्षण के लिए जाएगी।

विज्ञापन

यह जानकारी सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि आठ सितंबर को केंद्रीय टीम के साथ शासन में बैठक होगी, जिसमें उन्हें स्थिति की जानकारी दी जाएगी। साथ ही आपदा से हुई वास्तविक क्षति का आकलन करने के लिए पीडीएनए यानी पोस्ट डिजास्टर नीड एसेसमेंट की कार्रवाई भी जल्द की जाएगी।

विज्ञापन

सचिव सुमन ने बताया कि अंतर मंत्रालय केंद्रीय टीम उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी, बागेश्वर व नैनीताल में जाएगी। राज्य के स्तर पर सभी तैयारियां पूरी हो गईं हैं। इस टीम का नेतृत्व गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव आर. प्रसना करेंगे। टीम के साथ अन्य छह सदस्य भी रहेंगे, जिनमें उप निदेशक महेश कुमार, अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार, उप निदेशक विकास सचान, मुख्य अभियंता पंकज सिंह, निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य में 574 एमएम बरसात हुई

सचिव सुमन ने बताया कि बताया कि इस वर्ष अभी तक 574 मिमी बारिश हुई है, जो पिछले कुछ वर्षों में सर्वाधिक है। बारिश अधिक होने के कारण नुकसान भी ज्यादा हुआ है। इस वर्ष मानसून के दौरान हुई क्षति की प्रतिपूर्ति तथा भविष्य में अवस्थापना संरचनाओं को संभावित नुकसान से बचाने के लिए भारत सरकार से 5702.15 करोड़ रुपये की विशेष सहायता का अनुरोध किया गया है।



ये भी पढे़ं...Uttarakhand:  ब्लड मून...अगर आप भी देखना चाहते हैं पूर्ण चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा तो यूकॉस्ट देगा यहां मौका

क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण में 1944.15 करोड़ के साथ-साथ परिसम्पत्तियों को बचाने तथा अनेक ऐसी परिसंपत्तियां, मार्ग, आबादी वाले क्षेत्र तथा अन्य अवस्थापना संरचानाओं को जो आपदा से क्षतिग्रस्त होने की कगार पर हैं को स्थिर करने के लिए 375 करोड़ की सहायता देने का अनुरोध किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि आपदा के कारण जिन लोगों की आजीविका भी प्रभावित हुई है, उनके लिए भी केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इससे पूर्व सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन की अध्यक्षता में केंद्रीय टीम के दौरे की तैयारियों के संबंध में बैठक हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed