फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Dhami met governor after being elected leader of legislature party, claimed to form government

उत्तराखंड: विधानमंडल दल का नेता चुने जाने के बाद राज्यपाल से मिले धामी, सरकार बनाने का दावा किया पेश 

Tue, 22 Mar 2022 08:18 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 22 Mar 2022 08:18 AM IST
सार

चुनाव हारने के बावजूद पार्टी ने पुष्कर सिंह धामी पर एक बार फिर भरोसा दिखाया और उन्हें उत्तराखंड की कमान सौंपी। नए मुख्यमंत्री की घोषणा होने के साथ ही धामी के राजतिलक की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सूबे के 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर धामी 23 मार्च को शपथ ग्रहण करेेंगे। 

विज्ञापन
Uttarakhand: Dhami met governor after being elected leader of legislature party, claimed to form government
राजभवन पहुंचे धामी व अन्य विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानमंडल दल का नेता चुने जाने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने राजभवन में राज्यपाल से मिलकर प्रदेश में सरकार बनाने का दावा पेश किया। धामी के नेतृत्व में नई सरकार व मंत्रिमंडल के गठन का अनुरोध पत्र राज्यपाल को सौंपा गया। इसे राज्यपाल ने स्वीकारते हुए उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। 

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक एवं विधानमंडल दल के नव निर्वाचित नेता पुष्कर सिंह धामी के साथ राजभवन पहुंचे भाजपा विधायकों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से मिलकर उन्हें अवगत कराया कि पुष्कर सिंह धामी को विधानमंडल दल का नया नेता चुना गया है। राज्यपाल को धामी के नेतृत्व में नई सरकार व मंत्रिमंडल के गठन का अनुरोध पत्र सौंपा गया। सूबे के 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर धामी 23 मार्च को शपथ ग्रहण करेेंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...पहाड़ पर 'पुष्कर राज': आवास में पुष्कर सिंह धामी का हुआ भव्य स्वागत, मां ने फूल बरसाए, आरती उतारी और फिर खिलाई खीर
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अनुरोध पत्र को स्वीकारते हुए राज्यपाल ने पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने का निर्णय लिया है। राज्यपाल से मिलने वालों में केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, सांसद अजय भट्ट, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद अजय टम्टा, प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत, नव निर्वाचित विधायक सतपाल महाराज, बिशन सिंह चुफाल, प्रेमचंद अग्रवाल, रेखा आर्य, सुबोध उनियाल, अरविंद पांडे, पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानंद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed