फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Dhami government Two years CM counted achievements said dealt with challenges took tough decisions

Dhami government Two years: सीएम ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- चुनौतियों से भी निपटे, सख्त फैसले लिए

Fri, 22 Mar 2024 10:34 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 22 Mar 2024 10:34 PM IST
सार

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री ने कहा कि नकल रोकने के लिए जहां कानून बनाया, वहीं भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाए। इसका नतीजा यह है कि लोक सेवा आयोग में 22 वर्षों में इतनी भर्ती नहीं हुई, जितनी पिछले ढाई साल में हुई।

विज्ञापन
Uttarakhand Dhami government Two years CM counted achievements said dealt with challenges took tough decisions
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दो साल का कार्यकाल पूरा करने जा रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अपनी सरकार की प्रमुख उपलब्धियां सामने रखीं। उन्होंने कहा कि इन दो वर्षों में उनकी सरकार ने चुनौतियां का डटकर मुकाबला किया और बेरोजगारों, महिलाओं और देवभूमि के हित में सख्त फैसले लिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि नकल रोकने के लिए जहां कानून बनाया, वहीं भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाए। इसका नतीजा यह है कि लोक सेवा आयोग में 22 वर्षों में इतनी भर्ती नहीं हुई, जितनी पिछले ढाई साल में हुई। उन्होंने मीडिया के सामने आंकड़े रखे कि लोक सेवा आयोग से 22 वर्षों में 6859 युवाओं को नौकरी मिली, जबकि ढाई वर्ष में 7600 की नियुक्तियां हुईं।
विज्ञापन


भाजपा के मीडिया सेंटर में आयोजित पत्रकार वार्ता में सीएम ने कहा कि हमने जनता से चुनाव में जितने भी वादे किए, उन्हें पूरा किया। पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

चुनौतियों से पार पाया

सीएम ने कहा कि दो साल के कार्यकाल में कई चुनौतियां भी सामने आईं। जोशीमठ भू-धंसाव, सिलक्यारा टनल हादसा हुआ। इन चुनौतियों से निपटने में हमें सफलता मिली। हमने सख्त निर्णय लिए और सख्त कानून बनाए।

यूसीसी बनाया, जल्द लागू करेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूसीसी कानून बनाने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। राष्ट्रपति से विधेयक को मंजूरी मिल गई है। कानून को लागू करने के लिए एक कमेटी बना दी है। यह कमेटी जल्द अपना काम पूरा करेगी और यूसीसी को लागू करेंगे। यूसीसी लागू होने के साथ बहुत से लोगों के संदेह भी दूर हो जाएंगे। यह कानून सभी के भले के लिए है। महिलाओं का सशक्तिकरण होगा।

नकल, धर्मांतरण और दंगई से निपटने के लिए बनाए सख्त कानून

सीएम ने कहा कि वर्षों से नकल का अपराध हो रहा था। प्रतियोगी परीक्षाओं में युवाओं इसे हो रहे इस धोखे के खिलाफ हमारी सबसे सख्त कानून लाई। देवभूमि की अलग पहचान है। हमने धर्मांतरण रोकने के लिए कानून बनाया। अराजक तत्वों और दंगई से निपटने के लिए दंगारोधी कानून भी बना दिया।

महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण दिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृशक्ति में आगे बढ़ने की ललक है। राज्य सरकार ने उन्हें सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। राज्य की महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के लिए कानून बनाया।
 

ये उपलब्धियां भी गिनाई

  • तीन मुफ्त गैस सिलिंडर दिए जाते रहेंगे, बजट का किया प्रावधान।
  • भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड के लिए 1064 नंबर जारी किया।
  • राजस्व पुलिस हटा कर नियमित पुलिस को जिम्मा सौंपा।
  • हाउस हिमालयाज ब्रांड बनाया, इसकी डिमांड बढ़ रही है।
  • 2026 तक ऋषिकेश-हरिद्वार में गंगा कॉरिडोर बन जाएगा।
  • अवस्थापना विकास बोर्ड को दिया गया है यह प्रोजेक्ट।
  • जमरानी बांध परियोजना की दशकों पुरानी मांग पूरी, हुई स्वीकृति।
  • सौंग बांध परियोजना से देहरादून को 50 साल तक पेयजल मिलेगा।
  • जोशीमठ के पुनर्निर्माण के लिए 1700 करोड़ रुपये जारी किए।
  • सभी 13 जिलों को हेली सेवा से जोड़ने की योजना शुरू की।
  • देहरादून एयरपोर्ट का विकास, देश के दूसरे व तीसरे एयरपोर्ट में शामिल।
  • दिल्ली-दून कॉरिडोर जल्द बनकर तैयार हो जाएगा।
  • चारधाम यात्रा में 10 लाख यात्रियों का इजाफा हुआ।
  • दो वंदे भारत ट्रेन मिली, कई नई ट्रेने चलीं।
  • सवा लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य पूरा करेंगे।
  • डबल इंजन की सरकार में 60 लाख लोगों को पीएम गरीब कल्याण योजना का लाभ मिला।
  • नौ लाख से अधिक किसानों को सम्मान निधि।
  • अयोध्या में अतिथि गृह की डीपीआर जल्द तैयार कर निर्माण कार्य शुरू होगा।

बेमेल गठबंधन से सावधान रहने की जरूरत

सीएम धामी ने कहा कि बेमेल गठबंधन सनातन संस्कृति के खिलाफ एक एजेंडा है। इससे सावधान रहने की जरूरत है। इस गठबंधन में शामिल लोग सनातन संस्कृति खिलाफ प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के शक्ति को लेकर दिए गए बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि राहुल शक्ति को समाप्त करने की बात करते हैं। सीएम ने गठबंधन में शामिल दक्षिण के नेता उदयनिधि स्टालिन के बयान की भी आलोचना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed